रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : दावथ : दावथ व सूरजपुरा प्रखंड के सभी उच्च माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापको के साथ दिनारा विधानसभा के विधायक विजय कुमार मंडल ने बीआरसी परिसर में बैठक कर उनकी समस्याओं से अवगत हुए। सवर्प्रथम प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी श्रीभगवान सिंह,व बीआरपी रविशंकर जी,मनोजकुमार, प्रदीप गिरी,सुमित कुमार ने बुके व अंग वस्त्र देकर उन्हें सम्मानित किया।, ।सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक ने अपनी अपनी विद्यालय के समस्याओं को विधायक के सामने रखा।दावथ प्रोजेक्ट विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने बताया कि ।हमारे विद्यालय में कमरा व शिक्षक, की बहुत कमी है।उसी प्रकार,कोआथ विद्यालय के प्रधानाध्यापिका ने बताया की विद्यालय जर जर हो चुका है।चार दिवारी करना बहुत जरूरी है। सभी विद्यालयों की मुख्य रूप से समस्या, शिक्षको की कमी डेस्क,बैंच,का न होना,कमरा का न होना,विद्यालय की चारदीवारी का न होना सभी प्रधानाध्यापको ने बताया।वही अपने सम्बोधन में विधायक विजय कुमार मंडल ने कहा की आप सभी लोग दावथ और सूरजपुरा के बच्चों के भाग्य विधाता हैं। आप सभी के मार्गदर्शन में ही इस क्षेत्र के बच्चों आज बिहार में अव्वल आ रहे हैं।आप सभी के विद्यालयों की समस्याओं को जल्द जल्द निवारण करने का प्रयास करूंगा।मौके पर विजय कुमार, सिंह प्रधानाध्यापक, अनिल सिन्हा, कौशलेश कुमार, फूलबाबू प्रसाद, जितेन्द्र कुमार, तुलसी सिंह, प्रधानाध्यापिका रीता कुमारी, अजय कुमार पाठक,जितेन्द्र नाथ मौर्या सहित सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network