रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : 11 अगस्त 2021 : सासाराम : रोहतास जिला भाजपा युवा मोर्चा की बैठक पार्टी कार्यालय में किया गया बुधवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला कार्यसमिति की बैठक रोहतास जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा पंकज सिंह के अध्यक्षता एवम भाजयुमो जिला महामंत्री अभिषेक तिवारी के संचालन में संपन्न हुई। कार्यसमिति बैठक की मुख्य अतिथि श्रीमती निवेदिता सिंह बिहार विधान परिषद सदस्य,जिला अध्यक्ष सुशील कुमार विशिष्ट अतिथि भाजयुमो प्रदेश महामंत्री धर्मेंद्र तिवारी रहे। बैठक में भाजयुमो के सभी जिला पदाधिकारी,सभी मंडल अध्यक्ष एवम प्रकोष्ठ संयोजक के साथ साथ जिला कार्यसमिति सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक के मुख्य अतिथि निवेदिता सिंह ने कार्यकर्ताओं के संबोधन में कहा की युवा मोर्चा ही भाजपा का भविष्य है,युवा कार्यकर्ता के मेहनत के बदौलत ही आज हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी है,जो हिंदुस्तान की जनता के सुख दुख के साथी है। जिला अध्यक्ष सुशील कुमार ने 20 अगस्त को जिला रोहतास में होने वाली जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर ज्यादा से ज्यादा बढ़ चढ़ कर भाग लेने का आह्वान किया।प्रदेश भ्युमो महामंत्री धर्मेंद्र तिवारी ने वृत लिया तथा भाजयुमो के आगामी कार्यक्रमों को जानकारी दी। भाजपा जिला महामंत्री सह युवा मोर्चा जिला प्रभारी विजय सिंह ने युवा संबोधन में कहा की युवा मोर्चा भाजपा का प्रोडक्शन हाउस है और उसका प्रमाण राजनाथ सिंह,अनुराग ठाकुर,नित्यानंद राय,मंगल पांडे जैसे लोग उदाहरण है। युवा मोर्चा का काम कर के ही भाजपा के सभी बड़े नेता बने।इसलिए आप्लोग युवा कार्यकर्ता भाजपा के सबसे बड़े प्रमुख अंग है। मौके पर रजनीश वर्मा , मंगलानन्द पाठक , सोनू सिन्हा , अरुण चौबे सहित अनेको कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network