आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 11 जनवरी 2022 : सासाराम : युवा दिवस के पूर्व संध्या पर,जिला कार्यालय पवित्र बंधन में भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष इंजीनियर नवीन सिन्हा से एक विशेष भेट वार्ता हुई ।राज्य और जिले के सम सामयिक मुद्दे और घटना क्रम पर चर्चा हुई। श्री सिन्हा ने कहा कि स्वामी विवेकानन्द के जयंती को युवा दिवस के रूप में मनाए जाने की परंपरा से युवाओं में नई ऊर्जा और सोच पैदा होगा जो निसंदेह विकाश पथ पर बढ़ते भारत के लिए उत्कृष्ट परिणाम देगा। बातचीत के क्रम में उन्होंने बिहार सरकार के इस निर्णय का स्वागत किया जिसमे , नगर इकाइयों के मुख्य पद पार्षद – उप पार्षद , महापौर – उप महापौर का चुनाव जनता प्रत्यक्ष रूप से करेगी। इस एक पहल से खरीद फरोख्त का बाजार बंद होगा तथा नगरीय स्तर पर विकाश के कार्यों में युवा, बुद्धिजीवी ,कर्मठ और साफ – सुथरे सामाजिक लोगो को आगे आने का मौका मिलेगा। जिससे बहुत हद तक भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा और विकाश कार्यों की गंगा बहेगी।
वही जिला प्रवक्ता डॉक्टर राकेश बघेल ने कहा कि शहर के बुद्धिजीवियों के द्वारा, पिछले सालो की तरह इस बार भी स्वामी विवेकानन्द और नेताजी सुभाष चन्द्र बोस दोनो मनीषियों की जयंती 23 जनवरी को ही एक साथ मनाई जाएगी।
मौके पर उपस्थित अन्य लोगो में सुजीत कुमार,मनोज कुमार सिंह, प्रोo उमेश कुमार, अधिवक्ता दीपक कुमार, आर्किटेक्ट हिमांशु श्रीवास्तव, अंकुर कुमार , रंजन सिंह, अधिवक्ता संजय तिवारी, प्रज्ञा सिन्हा,अनुराग कश्यप,जितेंद्र पाठक , राजेश कुमार, संजय श्रीवास्तव आदि थे।