रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : नोखा। थाना क्षेत्र के स्थानीय काली मंदिर स्थित धर्मशाला में शुक्रवार से भारतीय जनता पार्टी का दो दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय,डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल्यचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इसके बाद सभी कार्यकर्ताओं ने वर्ग गीत व वंदेमातरम गीत गाकर शुभारंभ किया गया। वहीं कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील चंद्रवंशी, व जिला महामंत्री विजय सिंह ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए नगर अध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि भाजपा के सिद्धांत, कार्यप्रणाली, राष्ट्र के प्रति निष्ठा व भारत के विकास में योगदान के लिए पार्टी के पदाधिकारियों के बीच चर्चा की गयी। मौके पर भाजपा नेता पूर्व विधायक राजेश्वर राज,विकाश सिंह, उमाशंकर प्रसाद शौण्डिक, जितेन्द्र सिंह,उमेश चौहान, अनुराग सिंह, बृजबिहारी प्रसाद, श्रीभगवान प्रसाद, प्रदीप कुमार गुप्ता,सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network