रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : 04 अप्रैल 2021 : सासाराम। भारतीय जनता पार्टी सासाराम ग्रामीण के कार्यकर्ताओं ने पार्टी के स्थापना दिवस की शुरुआत शक्ति केंद्र महदीगंज के बूथ 86 पर कार्यक्रम आयोजित कर की। जिसकी अध्यक्षता बूथ अध्यक्ष बृज किशोर सिंह तथा संचालन मंडल के अध्यक्ष उमेश पांडे ने किया। मुख्य अतिथि के तौर पर सासाराम लोकसभा के सांसद छेदी पासवान उपस्थित रहे। जहां सर्वप्रथम श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल के तैल चित्र पर माल्यार्पण माननीय अतिथि द्वारा किया गया एवं वंदे मातरम का समूह गान हुआ। तत्पश्चात गणमान्य व्यक्तियों का मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा अंग वस्त्र से स्वागत किया गया। इसके बाद सांसद छेदी पासवान ने बूथ नंबर 85 86 87 88 89 90 91 92 93 94 के बूथ अध्यक्षों को अंगवस्त्रम माला से सम्मानित किया तथा सभी को भारतीय जनता पार्टी का झंडा समर्पित किया। जिसे सभी लोग अपने अपने घरों पर लगाएंगे। अपने संबोधन में सांसद ने कहा कि 6 अप्रैल 1980 को भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई थी। हम लोग जिले में 4, 5 एवं 6 अप्रैल को स्थापना दिवस के रूप में बूथ अध्यक्षों के घर झंडा लगा कर बूथ अध्यक्षों को सम्मानित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते हैं तथा संगठन सर्वोपरि होता है। कार्यकर्ताओं के बदौलत हीं पार्टी आज देश एवं कई राज्यों में शासन कर रही है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाए जा रहे जन कल्याणकारी योजनाओं का बड़े ही सरल शब्दों में उन्होंने कार्यक्रम में रखा एवं कहा कि हिंदुस्तान में पहले ऐसा कोई प्राइम मिनिस्टर नहीं हुआ है जो निचले स्तर तक ईमानदारी से योजनाओं को लागू करके लाभ पहुंचाए। पूर्व जिला अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता समर्पित होते हैं और पार्टी भी कार्यकर्ताओं का ख्याल रखती है। मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष राधामोहन पांडे, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रवि पासवान, जिला उपाध्यक्ष सह विधानसभा संयोजक अशोक साह, उमाकांत चतुर्वेदी, बंशीधर सेठ, बृजेश कुशवाहा, सत्येंद्र नारायण सिंह, हरिनंदन, राम सिंह, रमेश तिवारी, परमहंस सिंह, रमेश तिवारी, दीपक कुमार मदन चौधरी, अशोक गुप्ता, लक्ष्मण सिंह, विनोद पासवान, रमाकांत दुबे, राहुल कुमार दुबे सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network