रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : 06 नवम्बर 2021 : नोखा। आस्था का महापर्व छठ को लेकर व्रतियों में काफी उत्साह है। कोरोना के दो साल बाद व्रतियों को शहर के घाटों पर छठ करने का मौका मिला है। इसे लेकर व्रती काफी उत्साहित हैं। दो साल यानी कोरोना महामारी के दौरान अधिकांश व्रती घर में ही छठ की थीं। इस बार घाटों पर छठ करेंगी। नगर परिषद के वार्ड नं सात भलुआही में भी युवाओं की टीम छठ घाटों की अंतिम रूप देने में जुटा है।बताया जाता है कि नोखा शहर के सबसे महत्वपूर्ण गढ़ सूर्यमंदिर ,भलुआहीं काली मंदिर घाट माना जाता है। इन दोनों घाटों पर इस बार व्रतियों की अधिक भीड़ जुटने की संभावना है। हालांकि इसके अलावा प्रखंड क्षेत्र में अन्य कई महत्वपूर्ण छठ घाटों पर भी भारी संख्या में व्रती जुटेंगी। छतौना नहर, श्रीखिंडा नहर, बरॉव स्थित मध्य विद्यालय, बक्सर कैनाल के अलावा अन्य छोटी-छोटी घाटों पर भी व्रतियों की भीड़ जुटेगी। इसे लेकर दीपावली के पहले से ही घाटों की बुकिंग शुरू हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network