रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : 06 नवम्बर 2021 : नोखा। प्रखंड व नगर परिषद के विभिन्न वार्डों में शुक्रवार को भाई दूज के पर्व पर बहनों ने व्रत रख गोधन कूटा और भाई के दीर्घायु होने की कामना की। बहनों ने जीभ पर रेगनी का कांट चुभोया और चना को दांत से तोड़ा। गोबर से यम की आकृति बनाई और उसे लाठी से कूटा। थाली में फूल, सेंदूर, घरिला, चूड़ा, अन्य मिठाई सजाई थीं। महिलाओं ने गीत भी गाया। घर में पूड़ी, गुड़ से बनी खीर बनाया गया। मंदिरों में उक्त चीजों का भोग लगाया गया। भाई को प्रसाद ग्रहण कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network