रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : 27 अप्रैल 2021 : डेहरी ऑन सोन । बुद्धिजीवी चेतना मंच ने पूर्व शिक्षक कामेश्वर प्रसाद सिंह के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया। बताते चलें कि कामेश्वर प्रसाद सिंह बुद्धिजीवी चेतना मंच के कोषाध्यक्ष सह प्रवक्ता भी थे। वह एक योग्य शिक्षक के साथ-साथ कुशलम साहित्यकार एवं कर्मठ व समर्पित समाजसेवी भी थे। उनकी मृत्यु 26 अप्रैल को हृदय गति रुक जाने के कारण 67 वर्ष की अवस्था में हो गईम थी। शोक सभा का आयोजन मंच के सचिव केदारनाथ सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। उपस्थित सभी लोगों ने कामेश्वर प्रसाद सिंह के असमायिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि समाज में इनका जगह भर पाना बहुत मुश्किल होगा। मंच पर उपस्थित सभी लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए शोक व संतप्त परिवार के लिए गहरी संवेदना व्यक्त की। मौके पर उपाध्यक्ष कन्हैयालाल मिश्र, उमेश कुमार सिंह, रणजीत प्रसाद सिंह, बिंदेश दुबे, राम नारायण सिंह, जग नारायण पांडे, मनोज कुमार उपाध्याय समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network