सासाराम। प्रमंडलीय आयुक्त संजय अग्रवाल द्वारा जारी निर्देश के आलोक में जिला अधिकारी पंकज दीक्षित ने जिले के सभी 19 प्रखंडों में सात निश्चय योजना अंतर्गत नल जल, गली नली पक्कीकरण सहित अन्य सभी योजनाओं की जांच हेतु जिले के सभी वरीय उप समाहर्ता को जांच का निर्देश जारी किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए उप विकास आयुक्त सुरेंद्र प्रसाद ने बताया कि जिले के सभी वरीय उप समाहर्ता अपने अपने प्रखंडों में सहायक अभियंता की उपस्थिति में नल जल एवं गली नली पक्कीकरण योजना की बारीकी से जांच कर रहे हैं। विकास योजनाओं के प्रगति रिपोर्ट पर विस्तार से जांच करते हुए योजनाओं के तहत आवंटित की गई राशि एवं योजना के तहत खर्च की गई राशियों की भी जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार ने सात निश्चय योजना को अपनी प्राथमिकता में शामिल किया है लिहाजा योजना का क्रियान्वयन भी प्राथमिकता के तौर पर संपन्न कराया जा रहा है। सात निश्चय योजना का कार्य प्राक्कलन के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण किया गया है या नहीं इसके लिए कार्यस्थल का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। वही उन्होंने बताया कि जिन गांवों में कार्य पूरा नहीं होने एवं व्यवधान उत्पन्न होने के स्थिति में कार्यों का जल्द से जल्द निपटारा कराया जाएगा। साथ हीं कार्यों की गुणवत्ता में कमी एवं लेटलतीफी पाए जाने पर संबंधित पदाधिकारियों पर कार्यवाही की जाएगी।
अकोढ़ीगोला प्रखंड
करहगर प्रखंड
काराकाट प्रखंड
कोचस प्रखंड
चेनारी प्रखंड
डेहरी अनुमंडल
डेहरी प्रखंड
तिलौथू प्रखंड
दावथ प्रखंड
दिनारा प्रखंड
नासरीगंज प्रखंड
नोखा प्रखंड
नौहट्टा प्रखंड
बिक्रमगंज अनुमंडल
बिक्रमगंज प्रखंड
बिहार
राजपुर प्रखंड
रोहतास जिला
रोहतास प्रखंड
शिवसागर प्रखंड
संझौली प्रखंड
सासाराम अनुमंडल
सासाराम प्रखंड
सूर्यपुर प्रखंड