आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 17 मार्च 2022 : डेहरी ऑन सोन। प्रखंड कार्यालय पर दिव्यांग जनों के लिए यू डी आई डी पंजीकरण फार्म प्रमाणीकृत को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी पुरुषोत्तम त्रिवेदी के मार्गदर्शन में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दूसरे दिन डेहरी प्रखंड,व नगर परिषद डेहरी डालमियानगर के 700 दिव्यांगों का पंजीकरण किया गया। प्रखंड कल्याण पदाधिकारी अमल किशोर ने बताया कि जिला पदाधिकारी, रोहतास सासाराम एवं निर्देशक दिव्यांगजन सशक्तिकरण निदेशालय समाज कल्याण विभाग बिहार पटना के आलोक में नया या डुप्लीकेट दिव्यांग का प्रमाण पत्र ऑफलाइन निवेदित नहीं किया जाएगा। इसलिए दिनांक 15 से 17 मार्च तक पुराने दिव्यांग प्रमाण पत्रों का ऑनलाइन सत्यापन करते हुए तथा यूडीआईडी कार्ड बनाए जाने हेतु अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रखंड विकास पदाधिकारी पुरुषोत्तम त्रिवेदी के मार्गदर्शन में प्रखंड कार्यालय पर शिविर लगाकर अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें यह अभियान दिनांक 15 ,16 एवं 17 मार्च तक आयोजित किया गया है। जिसमें डेहरी ग्रामीण और नगर क्षेत्र के दिव्यांगजन से अपील है कि उक्त स्थल पर जाकर दिव्यांग प्रमाण पत्र का सत्यापन तय की गई तिथि तक करा लें।  दिव्यांगजन, पंजीकरण फार्म पर अपना फोटो आधार कार्ड की कॉपी दिव्यांगता प्रमाण पत्र तथा बैंक पासबुक की फोटो कॉपी प्रखंड कार्यालय पहुंचकर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। इस मौके पर बुनियाद केंद्र प्रभारी विद्वान जी शर्मा एवं उनकी टीम के अलावे नगर परिषद क्षेत्र के विकास मित्र अजय वीरेंद्र ,कामता, मदन, विजय, जयप्रकाश भारती नीलम कुमारी कश्मीरा देवी हेवन्ती कुमारी, आदित्य कुमारी, आशा देवी पुष्पा रानी वीरेंद्र कुमार भोला नाथ वर्मा अजय देव रंजू देवी मीरा देवी प्रखंड क्षेत्र के विकास मित्र कामेश्वर राम सिकंदर राम हृदयाराम सुधीर कुमार सूर्या अनिल कुमार सुमन के अलावे नगर परिषद के कर्मी मनोज कुमार राजकुमार अलग कुमार अशोक गुप्ता प्रिंस कुमार सचिव रामेश्वर सिंह सहित कई उपस्थित थे।डेहरी ऑन सोन एस एन बी।प्रखंड कार्यालय पर दिव्यांग जनों के लिए यू डी आई डी पंजीकरण फार्म प्रमाणीकृत को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी पुरुषोत्तम त्रिवेदी के मार्गदर्शन में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दूसरे दिन डेहरी प्रखंड,व नगर परिषद डेहरी डालमियानगर के 700 दिव्यांगों का पंजीकरण किया गया।प्रखंड कल्याण पदाधिकारी अमल किशोर ने बताया कि जिला पदाधिकारी, रोहतास सासाराम एवं निर्देशक दिव्यांगजन सशक्तिकरण निदेशालय समाज कल्याण विभाग बिहार पटना के आलोक में नया या डुप्लीकेट दिव्यांग का प्रमाण पत्र ऑफलाइन निवेदित नहीं किया जाएगा। इसलिए दिनांक 15 से 17 मार्च तक पुराने दिव्यांग प्रमाण पत्रों का ऑनलाइन सत्यापन करते हुए तथा यूडीआईडी कार्ड बनाए जाने हेतु अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रखंड विकास पदाधिकारी पुरुषोत्तम त्रिवेदी के मार्गदर्शन में प्रखंड कार्यालय पर शिविर लगाकर अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें यह अभियान दिनांक 15 ,16 एवं 17 मार्च तक आयोजित किया गया है। जिसमें डेहरी ग्रामीण और नगर क्षेत्र के दिव्यांगजन से अपील है कि उक्त स्थल पर जाकर दिव्यांग प्रमाण पत्र का सत्यापन तय की गई तिथि तक करा लें।  दिव्यांगजन, पंजीकरण फार्म पर अपना फोटो आधार कार्ड की कॉपी दिव्यांगता प्रमाण पत्र तथा बैंक पासबुक की फोटो कॉपी प्रखंड कार्यालय पहुंचकर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। इस मौके पर बुनियाद केंद्र प्रभारी विद्वान जी शर्मा एवं उनकी टीम के अलावे नगर परिषद क्षेत्र के विकास मित्र अजय वीरेंद्र ,कामता, मदन, विजय, जयप्रकाश भारती नीलम कुमारी कश्मीरा देवी हेवन्ती कुमारी, आदित्य कुमारी, आशा देवी पुष्पा रानी वीरेंद्र कुमार भोला नाथ वर्मा अजय देव रंजू देवी मीरा देवी प्रखंड क्षेत्र के विकास मित्र कामेश्वर राम सिकंदर राम हृदयाराम सुधीर कुमार सूर्या अनिल कुमार सुमन के अलावे नगर परिषद के कर्मी मनोज कुमार राजकुमार अलग कुमार अशोक गुप्ता प्रिंस कुमार सचिव रामेश्वर सिंह सहित कई उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network