रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : 27 जून 2021 : चेनारी। नेशनल सीनियर सिटीजन एसोसिएशन द्वारा पूर्व मंत्री एवं संगठन के प्रथम मुख्य संरक्षक पंडित गिरीश नारायण मिश्रा (बाबा) एवं रोहतास जिला इकाई के पुर्व अध्यक्ष डॉ.देवेन्द्र त्रिपाठी को उनकी चौदहवीं पुण्यतिथि पर याद कर श्रधांजलि दी गई।संघ के पंचायत शाखा देवडीही द्वारा राजेन्द्र सिंह की अध्यक्षता एवं बिहारीलाल पाल के संचालन में डीही के स्व.विन्ध्यवासिनी देवी स्मृति हाल में दोनों दिवंगतों के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके व्यक्तित्व व कृतित्व को याद किया गया।


स्व.मिश्रा एवं डॉ. त्रिपाठी को श्रद्धांजलि देते हुए राष्ट्रीय महासचिव रामायण पांडेय एलौन ने कहा की बाबा हमारे अभिभावक के अलावे संघीय गुरु थे।उन्होंने 1976 में पुर्व मुख्यमंत्री स्व. विन्देश्वरी दुबे से सम्पर्क कराकर ट्रेड यूनियनों के माध्यम से श्रमिकों की सेवा करने का रास्ता दिखया था जिसके परिणाम स्वरूप आज मैं संगठन के माध्यम से पुरे भारत मे बुजुर्गों की सेवा कर रहा हु।उनके प्रयास से ही अंतराष्ट्रीय संगठन आईटीयुसी के भारतीय घटक सीएफटीयूआई देश मे मजदूरों के कल्यार्थ कार्य कर रहा है।वे गरीबों के मसीहा थे।वही पूर्व अध्यक्ष डॉ.देवेंद्र त्रिपाठी ने निजी चिकित्सकों द्वारा वरिष्ठ नागरिकों की जांच एवं इलाज में रियायत दिलाने की शुरुआत किया था।

श्रधांजलि देने वालों में रामदयाल पांडेय,शिवमूरत यादव,बिमल पांडेय,राजेन्द्र सिह,आरपी एलोन,बिहारीलाल पाल,अयोध्या प्रजापति,कामेश्वर पांडेय,हरिचरण प्रजापति,गौरीशंकर प्रजापति,बृजकिशोर पांडेय,दमोदर पाल, सहगु साह,सुंदर खरवार,मनीष सिह,राम गहन सिह,दिनेश सिह,नथुनी बिंद, रामनाथ बिंद, कन्हिया बिंद,साधुजी,नवरंगी देवी,मुनिया देवी,श्रीकिशुन यादव,सुदर्शन राम,लक्ष्मण महतो,तेजु कुम्हार,दीनानाथ पांडेय,नंदू बिंद, सतेंद्र पांडेय,मंगरु बिंद, अदालत बिन्द,जमुना बिन्द, पूजन बिन्द सहित अन्य लोग शामिल थे।वही संघ सदस्य रामाशीष चौबे के निधन पर शोक भी व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network