आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 04 नवंबर 2023 : नोखा । स्थानीय बाजार समिति के मैदान में जदयू के द्वारा जननायक कर्पूरी चर्चा सह आभार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिस कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू जिलाध्यक्ष अजय कुमार व मंच संचालन का प्रखंड अध्यक्ष रूपेश चंद्रवंशी ने संयुक्त रूप से संभाला। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सरकार के परिवहन मंत्री शीला मण्डल , पूर्व मंत्री जय कुमार सिंह, अजीत चौधरी प्रदेश महासचिव अमरेश चौधरी, नागेंद्र चंद्रवंशी, स्थानीय सांसद महाबली सिंह, करगहर पुर्व विधायक वशिष्ट सिंह, पूर्व विधायक अशोक कुमार , अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेन्द्र चंद्रवंशी उपस्थित हुए।कार्यक्रम से पूर्व पार्टी के साथियों ने सभी उपस्थित नेताओं का चादर और माला से स्वागत किया।

https://youtu.be/wbm9rlA22ms?si=wFNs1lqGkwG7RV9Y

इस अवसर पर जिला के तमाम नेता, नोखा विधानसभा के जदयू कार्यकर्ता समेत हजारों की संख्या में लोग उपस्थित हुए। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि परिवहन मंत्री शीला मण्डल ने कहा कि वो लोहिया के विचारधारा को आगे बढ़ाने का काम करते हैं। मौजूद सभी लोगो से अपील किया कि 2024 में जो लोकसभा चुनावी महाभारत होने वाला है। उसमे बिहार के चालीस लोकसभा सीट पर जीत हासिल करना है। सांसद महाबली सिंह ने कहा कि कर्पूरी चर्चा का अयोजन बिहार के सभी विधान सभा क्षेत्र में आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के माध्यम से बिहार के अति पिछड़ा समाज को सजग किया जा रहा है। कार्यक्रम के माध्यम से कर्पूरी जी के द्वारा बिहार के अति पिछड़ा समाज के कल्याण के लिए किए गए काम को अवगत कराया गया। करगहर पुर्व विधायक वशिष्ट सिंह ने कहा कर्पूरी जी जीवनकाल आसान नहीं रहा, उन्होंने अपने जीवनकाल में पिछड़ा, अतिपिछड़ा, अनुसूचित जनजाति एवं दलितों के लिए लड़ते रहे और उनके हक के लिए अपना जीवन न्योछावर कर दिए। इसके बाद भी राजनीतिक रूप से कितने जागरूक थे इसका अंदाज आप इस बात से लगा सकते है कि देश के पहले आम चुनाव जब 1952 में हुआ तब से जीवन के अंतिम चरण तक अपराजित रहे।

अपने राजनीतिक सफर में तीन बार बिहार का प्रतिनिधित्व किए और इसी कार्यकाल में बिहार के अति पिछड़ा वर्ग के लोगों को आरक्षण देकर विकाश के मुख्य धारा में जोड़ने का काम किया। कार्यक्रम में ओमप्रकाश सेतू, बद्री भगत, नागेंद्र चंद्रवाशी, संजय दत्त, मुन्ना पटेल, यूवा जदयू जिलाध्यक्ष अभिषेक पटेल, नीतीश कुमार, भोला कुमार, डब्लू मिश्रा, सहित हजारों कार्यक्रता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network