रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : 23 मई 2021 : नोखा। कोरोना काल के बीच सिर पर बरसात का मौसम है। एक तरफ कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने की चुनौती है तो दूसरी तरफ नगर परिषद नोखा को जलजमाव की समस्या से मुक्ति दिलाना है। इन तमाम विषयों को लेकर नगर परिषद नोखा के मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद, वार्ड पार्षद गण, ईओ ने नगर में जलजमाव, नाली की सफाई और सेनिटाइजेशन के कार्य पर विशेष रुप से लगें हुए हैं। मुख्य पार्षद पम्मी वर्मा ने कहा कि नप क्षेत्र के सभी वार्डों में युद्ध स्तर पर सेनिटाइजेशन का कार्य कराया जाएगा। सभी वार्डों में पहले से एक-एक स्प्रेयर मशीन और रसायन उपलब्ध कराया गया है। वहीं एक-एक और स्प्रेयर मशीन वार्डों में तत्काल उपलब्ध करा दिया जाएगा।


वहीं नप के मुख्य पार्षद प्रतिनिधि विजय सेठ व सफाई प्रभारी पंकज दुबे,गोलू,टुन्ना ने कहा कि शहर में नालों की उड़ाही का कार्य तेजी से हो रहा है। नाला उड़ाही का कार्य एक सप्ताह के अंदर ही पूरा कर लिया जाएगा। विजय सेठ ने बताया कि सब्जी मंडी , प्रेमनगर,थाना परिसर ग्राउंड के पास जलजमाव की समस्या को खत्म करने के लिए नाला उड़ाही का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। मौके पर मुख्य पार्षद पम्मी वर्मा, उप मुख्य पार्षद राजेंद्र कुमार सिंह, मनोज कुमार गुप्ता के अलावा अन्य पार्षदों ने जलजमाव, नाला उड़ाही कार्य स्थल पर मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network