पूरे दिन नियम के पालन को लेकर गंभीर दिखी पुलिस

रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : 23 मई 2021 : नोखा। नगर परिषद नोखा में लॉकडाउन का पालन नहीं होने और भीषण जाम की खबर के बाद रविवार को प्रशासन ने सख्त रूख अपनाया। बस स्टैंड के मुख्य द्वार पर सुबह से हीं बिना कारण बाजार में आने वाले चारपहिया वाहन के प्रवेश पर रोक रही। जिससे बाजार में पूरे दिन भीड़ कम रही। पूरे दिन पुलिस के जवान मुख्य बाजार में गश्त करते रहे। जिससे अनावश्यक रूप से दुकान खोलकर सामान बेचने वाले दुकानदार अपनी दुकान खोलने से कतरा रहे थे।

दोपहर को बीडीओ रामजी पासवान ने भी नगर में भ्रमण किया। उन्होंने लॉकडाउन के सख्ती से पालन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। पूरे दिन लॉकडाउन के पालन को लेकर सीओ किशोर पासवान भी चौकस रहे। सुबह स्वयं चौराहे पर खड़ा होकर आने वाले लोगों से बाजार में आने का कारण पूछा। मुख्य बाजार में भी पुलिस बल को तैनात किया गया था।

कुछ स्थान पर पुलिस ने बिना कारण आने वाले लोग और लॉकडाउन के उल्लंघन करने वाले लोगों पर हल्का बल प्रयोग भी किया। शनिवार को मुख्य बाजार में एक किलोमीटर तक लंबे जाम के बाद प्रशासन लॉकडाउन के पालन को लेकर गंभीर था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network