आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 15 दिसंबर 2021 : दिनारा /रोहतास : बिहार संख्यांकी विभाग के तत्वाधान में मंगलवार को फसल क्रोप कटिंग का शुभारंभ प्रखंड बिकास पदाधिकारी संजय कुमार दास धान की फसल काटकर किया। क्रोप कटिंग के माध्यम से फसल की उत्पादन मात्रा ज्ञात किया गया।प्रखंड के चिंलहरूआं पंचायत अंतर्गत गोपालपुर गांव में किसान दामोदर सिंह के 50 वर्गमीटर भुभाग में धान की फसल की कटाई किया गया। जिसमें एक हेक्टेयर धान की फसल की क्रोप कटिंग में 66 क्विंटल धान की उत्पादन दर्ज किया गया। इस अवसर पर प्रखंड बिकास पदाधिकारी ने उपस्थित किसानों से खेती के विषय में गहनता से बातचीत की तथा किसानों को उपज बढ़ाने की सलाह भी दिया।साथ हीं रवी फसलों की बुआई में वैज्ञानिक खेती को अपनाने की सलाह दिया। उन्होंने बताया कि किसानों को वैज्ञानिक तरीके अपनाकर उपज बढ़ाने की सलाह दी गयी।

https://youtu.be/FU7h7zL-wPM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network