रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : 23 जुलाई 2021 : डेहरी ऑन सोन । कई वर्षों के प्यार के बाद बिछड़े हुए प्रेमिका से शादी रचाने शुक्रवार को अभय कांत महिला थाना पहुंचा और दोनों एक दूसरे को वरमाला डाला। अभय कांत डेहरी प्रखंड क्षेत्र के दरिहट थाना क्षेत्र अंतर्गत टंडवा गांव का निवासी है तथा उसकी प्रेमिका प्रियंका चौधरी पड़ोस के गांव परिवार की रहने वाली है और बालिग है। अभय कटनी मध्य प्रदेश रेलवे ग्रुप डी में जॉब करता है।

आज से वर्ष पूर्व पढ़ने के दौरान दोंनो मे प्यार हुआ था। प्रियंका अपने गांव से टंडवा उत्क्रमित विद्यालय पढ़ाई करने आती थी ।इसी बीच दोनों की आंखें चार हो गई। वर्षों तक दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चलता रहा ।परंतु घर वालों के दबाव के कारण दोनों एक नहीं हो सके। प्रेमी प्रेमिका दोनों घर से चार बार शादी रचाने के लिए भागे । परंतु परिजनों ने दरिहत थाना में प्राथमिकी दर्ज करा प्रेमी- प्रेमिका को अलग कर दिया।

अभय कांत की नौकरी रेलवे ग्रुप डी में लग गई वह कटनी मध्य प्रदेश में रहने लगा फिर भी दोनों के बीच प्यार कम नहीं हुआ। 4 माह पूर्व प्रेमिका अपने प्रेमी के पास कटनी पहुंच गयी। प्रेमी अपनी प्रेमिका को लेकर कटनी चला गया तथा दोनों वहीं रहने लगे। इसी बीच लड़के के पिता विश्वनाथ चौधरी वहां पहुंचे और अपनी बहू बनाने की बात कही तथा उसे अपने गांव लेकर चले और रास्ते में ही लड़की को छोड़कर फरार हो गए। लड़की अकेले अपने से इधर उधर भटकने लगी और डेहरी महिला थाने पहुंची और सारी बातें थानाध्यक्ष माधुरी कुमारी को बताई। माधुरी कुमारी ने दोनों के परिजनों से बात की परंतु दोनों के परिजन लड़का लड़की को अपनाने से इंकार कर गए।

थानाध्यक्ष ने लड़के को फोन कर घटना की सूचना दी तो लड़का मध्य प्रदेश से चलकर महिला थाना पहुंचा और थाना परिसर में ही प्रियंका के मांग में सिंदूर भरा और वरमाला डाल कर शादी कर लिया। थाना परिसर मे मंडप बनाया गया। पुलिसकर्मी बराती महिला थाना अध्यक्ष माधुरी कुमारी ने माता पिता का स्थान पर कन्यादान की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network