रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : तिलौथू(रोहतास) : तिलौथू बाजार एवं बाज़ार की संकरी गलियों में वरीय अधिकारियों के निर्देश पर प्रति सप्ताह के अनुसार बुधवार की शाम संध्या गश्ती पुलिस निरीक्षक मनोज कुमार के नेतृत्व में निकाली गई तथा पुलिस ने रोको टोको अभियान चलाकर वाहनों की जांच की। पुलिस निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि अपराध नियंत्रण के मद्देनजर सरकार के गाइडलाइंस व विभाग के वरीय अधिकारियों के निर्देशानुसार प्रत्येक बुधवार को पुलिस पदाधिकारियों को भी पुलिस बल के साथ पैदल गश्ती करना व रोको टोको अभियान चलाना अति अनिवार्य है। इसी क्रम में तिलौथू पुलिस बल की टीम जगदेव चौक से होते हुए तिलौथू न्यू एरिया, बाबूगंज मोड़ एवं न्यू एरिया की गलियों में पैदल गश्त करते हुए तिलौथू पीएचसी एवं गोला बाजार तथा स्वर्णकार गली होते हुए बाज़ार की सभी गलियों में पैदल गश्ती पुलिस बल के द्वारा किया गया। इसके बाद जगदेव चौक के समीप पुलिस निरीक्षक ने रोको टोको अभियान चलाया। रोको टोको अभियान के तहत सभी चार पहिया व दो पहिया वाहनों की डिक्की व कैरियर की जांच की गई तथा गाड़ियों के कागजात वगैरह भी पुलिस द्वारा जांच किया गया। हालांकि जांच में पुलिस को कोई आपत्तिजनक सामान नहीं मिला है। पुलिस निरीक्षक ने कहा कि जिले में रोको टोको पुलिस की इस अभियान तथा वाहन चेकिंग अभियान के कारण अपराधियों को पकड़ने में काफी सफलता मिली है तथा इससे बाइक चोरी पर भी नियंत्रण लगा है। ऐसे में अब प्रतिदिन तिलौथू व अमझोर में भी थानाध्यक्षों को यह निर्देश दिया गया है की प्रतिदिन रोको टोको व वाहन चेकिंग अभियान जरूर चलाएं, जिससे अपराध नियंत्रण पर काफी हद तक अंकुश लगाया जा सके। इस अभियान में पुलिसकर्मी सुजीत कुमार , देवेंद्र कुमार समेत अन्य पुलिस बल शामिल हुए|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network