डेहरी ऑन सोन : किसान बिल के खिलाफ मंगलवार को विभिन्न संगठनों के द्वारा आहूत भारत बंद का व्यापक असर देखने को मिला। सड़कों पर परिचालन को लेकर सन्नाटा पसरा रहा। मंगलवार की अहले सुबह 11 बजे राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं ने अपने विधायक फतेह बहादुर सिंह के नेतृत्व में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या दो सड़क पर उतर गए और वाहनों को बंद करा किसानों के आंदोलन में साथ देने का आवाहन किया और लोगों से अपील करते हुए कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय राजमार्ग को घंटों जाम रखा गया जिसके कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों का परिचालन बंद रहा।

विधायक फतेह बहादुर सिंह ने बताया कि अपने नेता तेजस्वी यादव के निर्देश पर कृषि बिल को किसान विरोधी बताते हुए कहा कि केंद्र की सरकार किसान विरोधी सरकार है तथा वह किसानों का भला नहीं चाहती है। आज सरकार के द्वारा लाई गई बिल से किसान हताश निराश क्षुब्ध और लाचार है तथा उनकी उपज का न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिल रहा है जिससे उनकी जीविका चल सके।


इस बिल की वजह से किसान और गरीब होता जा रहा है। इसे हर हाल में सरकार को वापस लेना चाहिए। खेती का कार्य घाटे का सौदा बन गया है। जिसके कारण किसान दिन प्रतिदिन कर्ज में डूबते जा रहे है और उसकी आर्थिक स्थिति खराब होते जा रही है। बेटियों की शादी के लिए किसानों को अपनी भूमि बेचनी पड़ती है। जब तक केंद्र सरकार किसानों की बात मान नहीं लेती है तब तक आंदोलन जारी रहेगा।


आहूत भारत बंद में राष्ट्रीय जनता दल के साथ कांग्रेस भाकपा माले सीपीआई किसान संघर्ष मोर्चा सहित सभी विपक्षी दलों एवं किसान संगठनों के नेता भाग लिया। मौके पर राजद के प्रदेश प्रवक्ता अशोक भारद्वाज ने कहा कि अभी तो या किसानों की अंगड़ाई है आगे और लड़ाई है। राष्ट्रीय जनता दल किसानों के लिए हर लड़ाई लड़ने को तैयार है और अब सदन से लेकर सड़क तक संघर्ष होगा।
माले नेता अशोक सिंह ने कहा कि किसानों का सुरक्षा कवच न्यूनतम समर्थन मूल्य समाप्त हो गया है। उन्होंने केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र सरकार किसानों की आय दुगना करने की बात करती थी, लेकिन अब कृषि क्षेत्र का भी निजीकरण, ठेका प्रथा और कॉर्पोरेटाजेशन करने को आतुर हैं।

मौके पर डेहरी प्रखंड विकास पदाधिकारी अरूण कुमार सिंह थानाध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता ने भी पुलिस बल के साथ तैनात थे और वीडियो फोटो ग्राफी कराते हुए नजर आए।
बन्दी के दौरान राजद प्रखंड अध्यक्ष वीरेंद्र कुशवाहा, बूचूल सिंह यादव, श्री भगवान सिंह कुशवाहा, विद्याधर विधार्थी, श्याम राज सिंह, श्री भगवान यादव, सोनू यादव, मुकेश यादव, दारा यादव, सरोज कुशवाहा, धर्मदेव सिंह, डॉ आनंद कुमार यादव, जय नाथ वर्मा, मुखिया सकलदीप सिंह, कलावती चौधरी, भाकपा माले नेता अशोक सिंह, कांग्रेस नेता प्रेम प्रकाश पासवान सहित अन्य शामिल थे।कृषि कानून के खिलाफ राजद विधि प्रकोष्ठ बंद का समर्थन किया राजद विधि प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष सिंहा के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने बंद में शामिल हुआ डेहरी अनुमंडल राजद विधिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अमर यादव विधि प्रकोष्ठ के जिला महासचिव भागीरथी सिंह जिला उपाध्यक्ष राम बदन सिंह अधिवक्ता खुर्शीद आलम विजेंद्र कुमार सत्येंद्र प्रसाद सिंह सुधीर कुमार सुमेश्वर कुमार रामदेव सिंह विमलेश कुमार रवि कुमार विजय शंकर यादव जाकिर हुसैन रवि शेखर सत्य नारायण सिंह रामनाथ पासवान दिनेश्वर पासवान अरविंद कुमार इत्यादि लोग उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network