नोखा। प्रखंड में धान खरीद का कार्य शुरू हो गया है पहले दिन कुल 5 पैक्स द्वारा आधा दर्जन किसानों से 554 क्विंटल धान की खरीद की गई चनकी, मॉडीहाँ ,घोसिया, नोखा नगर, कुरी सहित पांच पैक्स में कुल 6 किसानों से धान खरीद के बाद अधिप्राप्ति के गति पकड़ने की उम्मीद बढ़ गई है बीसीओ राजीव रंजन व अमरेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से किया कुरी पैक्स क्रय केंद्र पर किसान योगेंद्र राय ने आज 71 क्विंटल धान की बिक्री की उन्होंने कहा कि सरकार की यह योजना किसानों के लिए काफी कारगर सिद्ध हो रहा है कुरी पैक्स अध्यक्ष हरेंद्र सिंह ने कहा कि सरकारी दर से धान की खरीद शुरू कर दी गई है बीसीओ राजीव रंजन ने बताया कि नोखा प्रखंड में कुल 840 किसानों का धान खरीद के लिए ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुआ है डिफॉल्टर पैक्स को दूसरे पैक्स में टैग करने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।