रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : 24 मई 2021 : करगहर रोहतास। डीएम धर्मेंद्र कुमार ने सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करगहर का निरीक्षण किया। डीएम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के नए बिल्डिंग का निरीक्षण किया। इसके पूर्व अस्पताल कर्मियों के साथ बैठक की।
बैठक में अस्पताल कर्मियों से सारी जानकारियां हासिल की। डीएम को बताया गया कि बिल्डिंग तो है लेकिन डॉक्टर के अभाव में यहां समुचित इलाज नहीं हो पाता है। डीएम ने डॉक्टर की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया। उन्होंने सामुदायिक किचेन के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने एक अतिरिक्त एंबुलेंस की व्यवस्था करने का आदेश प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को दिया। अस्पताल कर्मियों को आवश्यक निर्देश भी दिए।
मौके पर बीडीओ मो असलम, अंचलाधिकारी सूरजेश्वर श्रीवास्तव, थानाध्यक्ष सुशांत कुमार मंडल, स्वास्थ्य प्रबंधक धनंजय कुमार सिंह, बीसीएम विजय शंकर पांडेय सहित कई लोग उपस्थित थे।