रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : 08 नवम्बर 2021 : सासाराम। लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा के शुभ अवसर पर पूरे जिले में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जिला प्रशासन ने छठ घाटों की मरम्मती, बैरिकेडिंग, साफ-सफाई आदि से लेकर दंडाधिकारियों की नियुक्ति सहित प्रशासनिक स्तर की सभी तैयारियां पूरी कर ली है। इस संदर्भ में जानकारी देते हुए ओएसडी प्रवीण चंदन ने बताया कि जिले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर 562 जगहों को चिन्हित किया गया है। जहां पर्याप्त पुलिस बल के साथ दंडाधिकारियों की नियुक्ति की गई है तथा जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, डीसीएलआर, थानाध्यक्ष एवं सभी अनुमंडलाधिकारी अपने अपने क्षेत्र की मॉनिटरिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभालेंगे। उन्होंने कहा कि छठ पूजा के मौके पर जगह-जगह होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों, जागरण एवं डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। लिहाजा विधि-व्यवस्था को लेकर प्रशासन की विशेष नजर रहेगी तथा दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने वाले लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। भीड़भाड़ वाले जगहों एवं संवेदनशील इलाकों में असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। वहीं जिला प्रशासन ने समस्त जिलेवासियों से शांतिपूर्ण माहौल में हर्षोल्लास के साथ पर्व मनाने की अपील की है।

https://youtu.be/autncYse0B0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network