आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 11 नवम्बर 2022 : नौहट्टा। केंद्रीय परिवहन मंत्री नीतीन गडकरी द्वारा पंडुका पुल निर्माण का शिलान्यास चौदह नवंबर को होगी। केंद्रीय मंत्री के आगमन को लेकर स्थानीय सांसद छेदी पासवान ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। अग्रवाल कंपनी के कर्मियों से मिलकर पुरी व्यवस्था की जानकारी ली। शिलान्यास स्थल, स्टेज बनाने, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों से बातचीत हुई सांसद ने कहा कि यह चौदह नवम्बर ऐतिहासिक दिन होगा हम धन्यवाद देते है पीएम का बिकास के सरकार ततपर है भाजपा का मूल सिद्धांत है सबका साथ सबका बिकास अब कुछ कहने की जरूरत नही जनता सब समझ रही है जो काम सतर साल में नही हुआ वह केंद्र कि मोदी सरकार ने कर दिखाया क्षेत्र की जो मांग था वह पूरा हो गया भारत सरकार के मंत्री चौदह नवम्बर को पुल का शिलान्यास करेंगे जनता में हर्ष ब्याप्त है बड़ी संख्या में रोहतास जिले से व झारखंड से कार्यकर्ता व कई भाजपा के नेता भी पहुचेंगे इस मौके पर भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष श्रीराम सिंह सांसद प्रतिनिधि प्रणव पांडेय ब्यापार मंडल अध्यक्ष प्रदीप सिंह समाजसेवी भानु मिश्रा मुखिया अरुण चौबे महामंत्री बबलू पाठक उपाध्यक्ष लालबन्दे तिवारी भाजयुमो अध्यक्ष अमित मिश्रा तिलोखर के बीडीसी प्रतिनिधि गुड्डू सिंह चाँद चौबे कुलदीप चौधरी प्रदेश के नेता अजय यादव जिला से विवेक सिंह पंकज सिंह आदि कई लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network