सासाराम : शहर से सटे अग्रेर थाना क्षेत्र के मोकर गांव से गोली कांड के एक आरोपी को पुलिस ने रविवार की शाम गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए अग्रेर थानाध्यक्ष सुसंत कुमार ने बताया कि बिगत जुलाई माह में मोकर पिपरी के बधार के गोली कांड के आरोपी उमाशंकर सिंह को गिरफ्तार किया है। गौरतलब हो कि विगत 27 जुलाई 2020 को जमीनी विवाद में मोकर पिपरी का बधार गोलियो की आवाज से गूंज उठा था। जिसमें नरेंद्र सिंह के बेटे अंकित कुमार गोली से घायल हो गया था। इसके विरुद्ध वीणा देवी द्वारा 17 लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। हालांकि पुलिस जो कहे नामजद आरोपियों में से मात्र अब तक 2 लोगों की ही गिरफ्तारी हो चुकी है।