आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 21 अक्टूबर 2022 : नोखा। खाद्य उपभोक्ता विभाग के प्रधान सचिव विनय कुमार ने नोखा प्रखंड के विभिन्न पीडीएस दुकानों का जांच किया जिसमें श्रीखिंडा पंचायत के श्रीखिंडा गांव स्थित जमुना सिंह के पीडीएस दुकान का जांच किया वहां स्टॉक एवं पॉस मशीन का स्थिति सही पाया गया कुछ लाभको से प्रधान सचिव विनय कुमार ने बातचीत की। जिसमें कई उपभोक्ताओं ने हर महीने राशन समय से मिलने की बात कही वहीं नोनसारी धरमपुरा हथिनी मेयारी, कुरी, सहित कई जगहों का सघन जांच के क्रम में उन्होंने जन वितरण प्रणाली से लाभुकों को मिल रहे लाभ के बारे में जानकारी लिया तथा कई जनता से जो राशन का उठाव कर रहे हैं उनसे खुद बातचीत की। नोखा प्रखंड में जन वितरण प्रणाली का कार्य बहुत संतोषजनक पाते हुए जन वितरण के प्रधान सचिव विनय कुमार ने कहा कि लाभको तक सही लाभ पहुंच रहा है उन्होंने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि राज्य सरकार के द्वारा दी जा रही सुविधाओं का लाभ सही व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए उन्होंने डीलरों को चेतावनी देते हुए कहा कि आप सही सेवा करें किसी प्रकार की गड़बड़ी मिली तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी जांच के दौरान आपूर्ति पदाधिकारी संजीव कुमार तिवारी के अलावा सहायक आपूर्ति पदाधिकारी श्रीराम मिश्रा शिव सागर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, मुकेश कुमार अलावा कई अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network