रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : 11 नवम्बर 2021 : करगहर । हिंदुओं की आस्था एवं सूर्योपासना का महापर्व छठ प्रखंड क्षेत्र में शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। 4 दिनों तक चलने वाला यह महापर्व अस्ताचल सूर्य भगवान के अर्घ्य के साथ संपन्न हो गया। प्रखंड क्षेत्र में विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रखंड मुख्यालय स्थित सिद्धेश्वर नाथ मंदिर के पास उलका यूथ क्लब, केंद्रीय प्राइवेट विद्यालय एवं शतचंडी सरोवर घाट समिति द्वारा विधिवत साफ सफाई के साथ-साथ पंडाल, कंबल, दूध,दातून सहित कई जरूरत चीजों की व्यवस्था की गई थी।

उसी तरह महुली सूर्य मंदिर परिसर के आसपास भारी संख्या में आए श्रद्धालुओं के लिए समुचित व्यवस्था बनाई गई थी। दूर-दूर से आए लोगों के लिए रात्रि लंगर की भी व्यवस्था की गई थी। पूर्व मुखिया शिव बचन सिंह ने बताया कि महुली सूर्य मंदिर में यह व्यवस्था लगभग 40 वर्षों से चली आ रही है। प्रखंड मुख्यालय स्थित शतचंडी सरोवर घाट समिति एवं उल्का यूथ क्लब द्वारा आकर्षक झांकी भी लगाई गई थी।

झांकी का उद्घाटन बीडीओ धर्मेंद्र कुमार एवं थानाध्यक्ष सुशांत कुमार मंडल द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। पूजा समितियों में जिन लोगों ने सराहनीय कार्य किया उनमें मुख्य रूप से सत्येंद्र कुमार सिंह, श्रीमन नारायण, जितेंद्र कुमार, रामकृत सिंह, वरुण कुमार, सुभाष सिंह, सुनील कुमार, सुशील कुमार मुन्ना, अरविंद सिंह, पप्पू यादव, इफ्तिखार सहित कई लोग शामिल हैं। अंचलाधिकारी सुरजेश्वर श्रीवास्तव ने कई व्रतियों को दूध से अर्घ भी दिलवाया। थानाध्यक्ष सुशांत कुमार मंडल की पत्नी ने व्रत करने के बाद अन्य व्रतियों के पास घूम घूम कर प्रसाद ग्रहण भी किया। इस अवसर पर पुलिस की हर जगह व्यवस्था की गई थी। मुख्य रूप से महुली एवं करगहर के अलावा डुमरा, सिरिसियां,पानापुर खडारी, कुडियारी, मनियारी, भैरवा, चौबे के भबहुआरा, बसडीहा, मथुरापुर सहित सभी गांव में छठ व्रतियों ने भगवान सूर्य की उपासना की।

https://youtu.be/autncYse0B0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network