आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 29 मई 2023 : इंफाल। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज मणिपुर की यात्रा करने वाले हैं। इससे पहले राज्य में फिर से हिंसा की आग भड़की है। रविवार को हुई हिंसा में एक पुलिसकर्मी समेत पांच लोगों की मौत हो गई। 12 लोग घायल हुए हैं। मणिपुर में पिछले कुछ दिनों में हुई हिंसा की घटनाओं में 80 लोगों की मौत हुई है।

https://youtu.be/wbm9rlA22ms

अत्याधुनिक हथियारों से लैस आतंकियों ने सेरो और सुगनु इलाके में कई घरों में आग लगा दी थी। इसके बाद राज्य के कई हिस्सों में हिंसा की ताजा घटनाएं हुईं। रविवार को मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कहा था कि पिछले कुछ दिनों में “40 आतंकवादी” मारे गए हैं।

सीएम बोले- 40 आतंकियों को मारा गया

बीरेन सिंह ने कहा, “आतंकी आम लोगों के खिलाफ M-16 और AK-47 जैसे राइफलों और स्नाइपर गन का इस्तेमाल कर रहे हैं। वे कई गावों में गए और उन्हें जला दिया। हमने सेना और अन्य सुरक्षा बलों की मदद से उनके खिलाफ कड़ा एक्शन लेना शुरू किया है। 40 आतंकियों को मार गिराया गया है।”

अमित शाह ने की शांति बनाए रखने की अपील

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले दो दिनों में इंफाल घाटी के बाहरी इलाके में हिंसा की घटनाएं बढ़ी हैं। सुनियोजित तरीके से नागरिकों पर हमले हुए हैं। अमित शाह सोमवार को मणिपुर आने वाले हैं। उन्होंने मेइती और कुकी दोनों से शांति बनाए रखने और सामान्य स्थिति लाने के लिए काम करने की अपील की है।

इससे पहले अमित शाह ने मणिपुर में शांति बहाल करने के लिए मेइती और कुकी समुदायों के प्रतिनिधियों और अन्य स्टेकहोर्डर्स के साथ कई बैठकें कीं थी। कानून व्यवस्था की समीक्षा के लिए सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे भी शनिवार को मणिपुर गए थे। गौरतलब है कि पिछले महीने मणिपुर में हिंसा भड़क उठी थी। सरकार ने हिंसा को और बढ़ने से रोकने के लिए कई क्षेत्रों में कर्फ्यू लगाया है। इंटरनेट पर प्रतिबंध लगा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network