पंजाब और उत्तराखंड के सीएम हारे चुनाव, कांग्रेस, बसपा का हालबेहाल

आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 10 मार्च 2022 : पांच राज्यों  -यूपी,उत्तराखंड,गोवा, मणिपुर और पंजाब विधानसभाओं के चुनाव नतीजा आज आने के साथ भाजपा अपनी  सत्ता बचाने में सफल रही ।पंजाब में कांग्रेस ने आप के हाथ सत्ता गंवा दी है। इस चुनाव में सात वर्षों से दिल्ली परदेश सरकार चला रही 10 वर्ष पुरानी आप को राष्ट्रीय दल की मान्यता प्राप्त होने की पात्रता हासिल हो गयी है। पांच राज्यों की 690 विधानसभा सीटों के चुनाव  में सर्वाधिक 403 सीटों वाली यूपी में 274 सीटें जीत कर प्रचंड बहुमत के साथ भाजपाको लगातार दूसरी बार जीत दर्ज करने का अवसर मिला है।वहीं सपा 124 सीटें जीत कर दूसरी बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है। इस चुनाव में तीन राज्यों के मुख्यमंत्री ही अपनी सीट बचा पाएं हैं। दो राज्यों के मुख्यमंत्री चुनाव हार गये हैं। चुनाव नतीजे के मुताबिक यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर सदर से चुनाव जीत गये हैं। वहीं मणीपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत भी चुनाव जीत गये, जबकि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चुनाव हार गये हैं। साथ ही पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी दोनों सीटों से चुनाव हार गये हैं। गोवा में लगातार तीसरी बार जीत हासिल हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network