उपेन्द्र कुशवाहा,शाहनवाज हुसैन, नवल यादव और मंगल पाण्डेय को भी मिला समिति के अध्यक्ष का पद

आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 22 नवम्बर 2022 : पटना। बिहार विधान परिषद के देवेश चंद्र ठाकुर ने परिषद की 33 समितियों का पुनर्गठन किया गया है। परिषद के कार्यकारी सचिव विनोद कुमार ने सभापति के आदेश के बाद विधान परिष सचिवालय की ओर से समितियों के पुनर्गठन संबंधी पत्र जारी कर दिया है। यह 23 नवम्बर से प्रभावी है। परिषद की नियमावली और विशेषाधिकार समितियों के अध्यक्ष विधान परिषद के सभापति होंगे।

 नियम समिति के अध्यक्ष के अलावे आठ अन्य सदस्य मनोनीत किए गए हैं।विशेषाधिकार समिति के अध्यक्ष भी सभापति ही होंगे, जबकि पूर्व सीएम राबड़ी देवी सदस्य होंगी। इस समिति में अध्यक्ष समेत सात सदस्य होंगे।

 आचार समिति में राम वचन राय को अध्यक्ष बनाया गया है। उपेंद्र कुशवाहा, सुनील कुमार सिंह, मंगल पांडेय, नीरज कुमार, सच्चिदानंद राय और समीर कुमार सिंह सदस्य मनोनीत किए गए हैं।

सरकारी आश्वासन समिति के अध्यक्ष संजीव श्याम सिंह होंगे। आवास समिति का अध्यक्ष अशोक कुमार पांडेय को बनाया गया है। शाहनवाज हुसैन इसके सदस्य होंगे. बाल संरक्षण एवं महिला सशक्तिकरण समिति की अध्यक्ष कुमुद वर्मा होंगी, जबकि चार अन्य महिला सदस्य इसके सदस्य होंगी। अल्पसंख्यक कल्याण समिति के अध्यक्ष मोहम्मद सुहैब होंगे।इस समिति में सैयद शाहनवाज हुसैन समेत चार अन्य सदस्य मनोनीत किए गए हैं।

 पर्यावरण एवं प्रदूषण नियंत्रण समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र नारायण यादव होंगे ।प्रकाशन समिति के अध्यक्ष संजय मयूख होंगे। शून्यकाल समिति का अध्यक्ष मंगल पांडेय को बनाया गया है। आरक्षण क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष रामबली सिंह, पुस्तकालय समिति के अध्यक्ष डॉक्टर मदन मोहन झा, निवेदन समिति के अध्यक्ष विनोद कुमार जायसवाल, अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण समिति के अध्यक्ष जनक राम होंगे।

जिला पर्षद एवं पंचायती राज समिति के अध्यक्ष राधाचरण साह, प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण समिति के अध्यक्ष नवल किशोर यादव होंगे। कार्यान्वयन समिति के अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे होंगे। वित्तीय प्रबंधन एवं आंतरिक संसाधन समिति के अध्यक्ष ललन कुमार सराफ, सामान्य प्रयोजन समिति के अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, कारा सुधार समिति के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, दिव्यांग जन कल्याण समिति के अध्यक्ष डॉ प्रमोद कुमार, पर्यटन विकास समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, नगर विकास समिति के अध्यक्ष संजय सिंह, आपदा प्रबंधन पुनर्वास समिति के अध्यक्ष भीषम सहनी, राजभाषा समिति के अध्यक्ष अनिल कुमार, वृद्ध जन संरक्षण एवं सुरक्षा समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार अग्रवाल, मानवाधिकार समिति के अध्यक्ष दिनेश प्रसाद सिंह, कालाजार एवं अन्य संक्रामक रोग नियंत्रण समिति के अध्यक्ष प्रेमचंद्र मिश्रा, परिषद पटल पर रखे गए कागजात संबंधित समिति के अध्यक्ष अवधेश नारायण सिंह, प्रत्यायुक्त विधान समिति के अध्यक्ष मोहम्मद फारूक, याचिका समिति के अध्यक्ष डॉ संजीव कुमार सिंह, सदस्यों के गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष प्रोफ़ेसर गुलाम गौस को बनाया गया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network