आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 08 फरवरी 2023 : पटना। बिहार में सत्तारूढ सात दलों का महागठबंधन की ओर से लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा के खिलाफ एकजुटता से शंखनाद करने के लिए पूर्णिया में आमसभा करने का निर्णय लिया गया है। पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में 25 फरवरी को यह आमसभा होगी. महागठबंधन के घटक दलों की ओर से बुधवार को आयोजित यहां एक साझा प्रेस कांफ्रेंस में ऐलान किया गया कि 25 फरवरी को रंगभूमि मैदान की आमसभा में गठबंधन के तमाम नेता शामिल होंगे. 

राजद, जदयू, कांग्रेस सहित महागठबंधन के अन्य घटक दलों ने केंद्र के खिलाफ महागठबंधन का महाजुटान करने का निर्णय किया है. राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा सहित महागठबंधन कि अन्य नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार के ख़िलाफ़ में पूर्णिया के रंगभूमि मैदान से लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर शंखनाद होगा. 

राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने भी कहा कि बिहार हमेशा बदलाव को करने वाला प्रदेश रहा है. इस बार भी विपक्षी एकता की मिसाल देखेगी. यह पूर्णिया से शुरू होगी और पूरे देश में इसका संदेश जाएगा.

https://youtu.be/7yLyjMKApzY

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network