रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : 14 अप्रैल 2021 : रिविलगंज। थाना क्षेत्र के करीयावा बाबा घाट पर सरयू नदी में स्नान के दौरान डूबने से दो युवक की मौत बुधवार की सुबह हो गई। मृतक की पहचान नगर पंचायत वार्ड नं 6 निवासी शैलेन्द्र सिंह के 17 वर्सिय पुत्र ओम कुमार सिंह तथा उसी गांव निवासी अशोक सिंह के 24 वर्षिय पुत्र सुरेश सिंह के रूप में की गई हैं।बताया जाता हैं कि विजय राय के टोला निवासी लक्ष्मण सिंह के पुत्र कछु सिंह,डब्लू सिंह के पुत्र बिशाल सिंह,शैलेन्द्र सिंह के पुत्र ओम कुमार सिंह,अशोक सिंह के पुत्र सुरेश सिंह,सोनू सिंह के पुत्र विवेक सिंह सभी 5 यूवक एकसाथ स्नान करने के लिये सरयू नदी में गए थे,स्नान करने के दौरान ओम कुमार सिंह, सुरेश कुमार सिंह तथा कछु सिंह गहरे पानी मे चले गए और डूबने लगे वही बिशाल सिंह ने कछु सिंह को जानजोखिम में डालकर बच्चा लिया तबतक ओम सिंह और सुरेश सिंह डूब चुके थे।सूचना मिलते ही मौके पर पहुचे समाजसेवी राजकुमार सिंह ने स्थानीय पुलिस प्रशासन और अंचल सीओ को सूचना देकर स्थानिय गोताखोर की सहायता से शव को ढूढने का प्रयास करने लगे,घन्टो बाद पहुचीं रिविलगंज पुलिस व सीओ ने शव को खोजने में तेजी लाई।खबर लिखे जाने तक शव की बरामदगी नही हुई थी।स्थानिय गोताखोर द्वारा शव को खोजने का प्रयास जारी है। सूचना के बाद स्वजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया हैं पूरा गांव में शोक की लहर दौड़ गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network