आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 18 दिसम्बर 2022 : पटना। बिहार में  1990 बैच के आईपीएस अधिकारी राजविंदर सिंह भट्टी को नया डीजीपी बनाया गया है। सरकार ने इससे जुड़ी अधिसूचना जारी कर दी है। राजविंदर सिंह भट्टी की छवि एक कड़क अधिकारी के रूप में हैं। 

आईपीएस अधिकारी राजविंदर सिंह भट्टी इससे पहले सीमा सुरक्षा बल के एडीजी थे। वर्तमान डीजीपी एसके सिंघल 19 सितंबर को रिटायर होने वाले हैं। 

राजविंदर सिंह भट्टी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के तहत दो बार सीबीआई में भी रह चुके हैं। वे सीवान में डीआईजी के तौर पर भी काम कर चुके हैं। आरएस भट्टी मूल रूप से पंजाब के रहने वाले हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network