हम तो ज्यादा-से-ज्यादा विपक्षी दलों को एकजुट करने में लगे हैं। अपने लिए कुछ नहीं चाहते हैं। हमारी कोई व्यक्तिगत इच्छा नहीं है। हम तो पूरे देश के लिए सोच रहे हैं।

आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 23 अप्रैल 2023 : पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज यहां भाजपा के प्कारेश अध्यक्ष सम्राट चौधरक का बयान पर बरसे।2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार की राजनीति को मिट्र्टी में मिला देने संबंधी सम्राट चौधरी के बयान परपत्रकारों के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जो लोग ऐसा कह रहे हैं उनको कहिए कि मुझे मिट्टी में मिला दें। हम कभी इस तरह की बात नहीं बोलते हैं। जो इस तरह के शब्दों का प्रयोग करता है तो समझ लीजिए उनके पास बुद्धि नहीं है। ऐसे आदमी को जो मन में आए वो बोले श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की हम कितनी प्रशंसा करते हैं।

पत्रकारों द्वारा वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव से संबंधित पूछे गए प्रश्न पर मुख्यमंत्री ने कहा कहा कि वीर कुंवर सिंह जी का यह कार्यक्रम हर साल आयोजित किया ने जाता है। आज यहां भी लोगों ने हमें बुलाया था। इनलोगों ने बाबू वीर कुंवर सिंह जी की मूर्ति स्थापित की है, यह बड़ी खुशी की बात है। बाबू वीर कुंवर सिंह का देश के लिए बहुत बड़ा योगदान है, यह सभी लोगों को मालूम है।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री सुश्री ममता बनर्जी से मुलाकात के पत्रकारों के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि समय आने पर सब बता देंगे। जब हम सबलोगों से मिल लेंगे तो आपलोगों को सबकुछ बता देंगे। अभी इस तरह के सवाल का कोई मतलब नहीं है। हम तो ज्यादा-से-ज्यादा विपक्षी दलों को एकजुट करने में लगे हैं। अपने लिए कुछ नहीं चाहते हैं। हमारी कोई व्यक्तिगत इच्छा नहीं है। हम तो पूरे देश के लिए सोच रहे हैं। कुछ लोग पूरे देश के इतिहास को बदलने के चक्कर में हैं। इतनी बड़ी आजादी की लड़ाई लड़ी गई, उसे नई पीढ़ी को जानना चाहिए लेकिन कुछ लोग सबकुछ बदल देना चाहते हैं। जब सबलोग मिलकर रहेंगे तो देश सुरक्षित रहेगा। इसके लिए हम काम कर रहे हैं। कुछ लोगों ने नई टेक्नोलॉजी पर कब्जा कर लिया है, पुरानी चीजों को खत्म किया जा रहा है। हम पूरे देश में विपक्षी दलों को एकजुट करने में लगे हुए हैं। बहुत लोगों से बातचीत हो चुकी है, अभी कुछ और लोगों से बात करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network