पति पत्नी में अच्छे संबंध नही होने के कारण पत्नी अपने मायके परौना में दोनों पुत्रियों के साथ रह रही थी।

आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 10 दिसंबर 2021 : तरैया : थाना क्षेत्र के परौना गांव में अपने मायके में रह रही एक महिला ने अपने बेटी के साथ पोखरे में गुरुवार के रात्रि में छलांग लगा ली जिससे मां और बेटी की मौत हो गई।मृतिका मशरख थाना क्षेत्र के गंगौली गांव निवासी सुनील कुमार सिंह की पत्नी चांदनी देवी व उसकी छह वर्षीय पुत्री सृष्टि कुमारी बताई जाती है।मृतिका शादी के बाद से लगभग दस वर्षों से अपने मायके परौना में अपने दोनों पुत्रियों के साथ रहती थी।घटना की जानकारी देते हुए मृतिका की दस वर्षीय पुत्री ऋषिका ने बताया कि जब शुक्रवार की सुबह में जगी तो मेरी मां व छोटी बहन घर मे नही थी।मैं खोजते हुए घर से बाहर उच्च विद्यालय परौना के परिसर में स्थित पोखरे के पास पहुची तो देखी कि मेरी माँ व बहन की शव पानी मे तैर रही है।शव देखते ही मैं चिल्लाने लगी तो आसपास के लोग आए।घटना की सूचना मिलते ही मुखिया ओमप्रकाश राम ने पुलिस को सूचना दिए।सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राजीव रंजन कुमार सिंह घटना स्थल पर पहुच कर दोनों का शव बाहर निकलवाकर आगे की कार्यवाई में जुट गए।

https://youtu.be/FU7h7zL-wPM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network