आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 2 सितम्बर 2022 : पटना। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने आज बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। भ्रष्टाचार को लेकर उन्होंने कहा कि जहां बड़े भाई गए हैं, वहीं छोटे भाई भी जाएंगे। नेता प्रतिपक्ष ने विधानसभा स्थित कक्ष में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने नीतीश पर हमला बोलते हुए कहा कि वह देश की राजनीति करने चले हैं, यह दुर्भाग्यपूर्ण और दुखद है कि अपना राज्य संभल नहीं रहा है, भय का वातावरण है।अपराध को रोकने में असफल है।

नेता प्रतिपक्ष ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कहा कि ये लोग एक दूसरे को गलबहियां कर मंच पर खड़ा हो रहे हैं।लेकिन लाल किले से जो शंखनाद हुआ है भ्रष्टाचार मुक्त राष्ट्र बनाने का, भ्रष्टाचार मुक्त बिहार बनाने का, अपराध मुक्त. वो अभियान नहीं रुकेगा। मां भारती का हर संतान अपराध और भ्रष्टाचार मुक्त वातावरण बनाने के लिए संकल्पित होगा और तब इनको आभास होगा कि हमने जो पाप किया है, उसकी सजा, उसकी परिणति यह होगी कि बड़े भाई के निकट छोटे भाई भी जाएंगे, जहां बड़े भाई पहुंचे हुए थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network