जिले के चरपोखरी एवं सहार थाना क्षेत्र में घटी घटना

रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : 03 जुलाई 2021 : आरा। भोजपुर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रो में शनिवार की दोपहर गरज के साथ हुई बारिश के दौरान ठनका गिरने से दो मासूम समेत दो लोगों की मौत हो गई। घटना जिले के चरपोखरी एवं सहार थाना क्षेत्र में घटी। घटना को लेकर लोगों में अफरा-तफरी मच रही। जानकारी के अनुसार चपोखरी थाना क्षेत्र के कुम्हैला गांव में ठनका गिरने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। मृतको में दिनेश कुमार का पुत्र अमन कुमार एवं सुखल बैठा का पुत्र गुडडू कुमार है। दोनो दोस्त थे। शनिवार की दोपहर दोनो गांव के बधार में भैंस चराने गये थे। तभी ठनका गिर गया। इससे दोनो की मौके पर ही मौत हो गयी। वही जिले के सहार थाना क्षेत्र के नाढी गांव में व्रजपात से एक व्यक्ति की जान चली गई।

सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। तीनो शवो को पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल लाने की तैयारी की जा रही है। घटना के बाद मृतको के घर कोहराम मच गया। परिजनो का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network