पती पत्नी समेत तीन की मौत घंटनास्थल पर ही।

रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : 03 जुलाई 2021 : जलालपुर : राष्ट्रीय राज्य मार्ग एन एच 531 छपरा-सीवान मेंन रोड पर नयका बाजार के समीप एक अनियंत्रित बेलोरो चालक ने चार लोगों को रौंद दिया।जिसमें मे तीन की मौत हो गई।जबकि एक जिंदगी एवं मौत से जूझ रहा है। जानकारी के अनुसार सीवान की ओर से आ रही एक अनियंत्रित बोलेरो ने पहले नयका बाजार पर छपरा जा रहे एक दंपति को पीछे से रौंदा।जब स्थानीय लोगों ने बोलेरो चालक को पकड़ने का प्रयास किया तो भागने के क्रम में टेकनिवास बाजार पर भी दो लोगों को रौंद दिया।मृत दंपत्ति रसूलपुर थानाक्षेत्र के असहनी गांव के देवेन्द्र नाथ पाण्डेय के 62 वर्षीय पुत्र माधव पाण्डेय तथा उनकी पत्नी मुन्नी पांडेय बताई गई है।जबकि टेकनिवास बाजार पर हुई घटना में मृतक 18 वर्षीय विवेक सोनी बताया गया है।जबकि व्यक्ति की पहचान राजेश राम के रूप में की गई। दोनो मांझी थाने के शीतलपुर बरेजा के बताया गए है। कोपा थानाध्यक्ष विकाश कुमार एवं जलालपुर सीओ मो इकबाल ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया। वही बोलेरो चालक बोलेरो छोड़ कर फरार हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network