कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद और गया को 4 ब्लॉक नीलामी हेतु प्राप्त

आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 08 अगस्त 2022 : पटना। राज्यसभा सांसद एवं राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री सुशील कुमार मोदी के एक प्रश्न के उत्तर में खान, कोयला एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री प्रह्लाद जोशी ने बताया कि अब तक संभावित संसाधनों वाले पोटाश के 3 ब्लॉक और क्रोमाइट के 1 ब्लॉक की पहचान की गई है और उन्हें बिहार राज्य सरकार को सौंपा गया है। मंत्री ने बताया कि पोटाश खनिज का कैमूर जिले में नवाडीह एवं टिपा के 2 ब्लॉक, रोहतास में शाहपुर ब्लॉक आवंटित किया गया है। औरंगाबाद एवं गया जिले में गेनजना नामक क्रोमाइट, निकल और प्लैटिनम ग्रुप ऑफ एलिमेंट्स का एक ब्लॉक बिहार को मिला है। इन ब्लॉकों को संयुक्त लाइसेंस के रूप में नीलामी के लिए बिहार सरकार को सौंपा गया है। राष्ट्रीय मिनरल एक्सप्लोरेशन ट्रस्ट, खान मंत्रालय सफल नीलामी के लिए राज्य सरकार को प्रति ब्लॉक 20 लाख रुपया का प्रोत्साहन देगा। असफल नीलामी के मामले में एनएमईटी प्रति ब्लॉक 5 लाख तक प्रतिपूर्ति करेगा। ज्ञातव्य है कि केंद्र सरकार ने नीलामी के लिए 20 राज्यों को विभिन्न खनिजों के 252 जी 4 (टोही सर्वेक्षण) ब्लॉक सौंपे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network