आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 22 फरवरी 2024 : पटना : राज्यपाल श्री राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर आज भगवान बुद्ध और उनके दो प्रमुख शिष्यों- अरिहंत सारिपुत्त एवं अरिहंत मौदग्लयायन के पवित्र अस्थि अवशेषों को लेकर बैंकाक पहुँचे। उनके साथ 22 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल भी वहाँ गया है, जिसमें केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ॰ वीरेन्द्र कुमार शामिल हैं। 

https://youtu.be/wbm9rlA22ms?si=wFNs1lqGkwG7RV9Y

इन दिव्य और पावन प्रतीकों के बैंकाक राष्ट्रीय संग्रहालय पहुँचने पर श्रद्धालुओं ने आस्था और उत्साह के साथ इनका स्वागत किया। थाईलैंड के प्रधानमंत्री श्रेठा थाविसिन 23 फरवरी, 2024 को रॉयल पैलेस ग्राउण्ड, सनम लुआंग में इन पावन अवशेषों की पूजा अर्चना करेंगे और तदुपरान्त मक्खा बुचा दिवस पर लोग इनका दर्शन कर सकेंगे।  

राज्यपाल ने कहा कि इस आयोजन से भारत और थाईलैंड के बीच सदियों पुराना सांस्कृतिक व आध्यात्मिक संबंध और भी प्रगाढ़ व मजबूत होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network