बिहार की 5,618 पैक्सों का प्रति पैक्स 3 लाख 91 हजार से कंप्यूटरीकरण होगा

• कोईलवर-भोजपुर-बक्सर सड़क इस वर्ष पूरी कर ली जाएगी

आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 20 जुलाई 2022 : पटना : राज्यसभा सांसद एवं राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री सुशील कुमार मोदी के एक प्रश्न के उत्तर में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने  बताया कि वर्तमान वित्तीय वर्ष 2022-23 में 8733.70 करोड़ की 10 सड़क परियोजनाओं को पूरा कर लिया जाएगा। इन परियोजनाओं की प्रारंभिक लागत 7319.17 करोड़ थी परंतु विलंब के कारण 1414.53 लागत मूल्य में वृद्धि हो गई।

इस वर्ष पूरी होने वाली महत्वपूर्ण परियोजनाओं में भोजपुर- बक्सर एनएच-84 जिसकी प्रारंभिक लागत 880.62 करोड़ थी जो अब बढ़कर 1722.37 करोड़ हो गई को दिसंबर 22 में पूरा कर लिया जाएगा। कोईलवर-भोजपुर सेक्शन की लागत भी 1069.59 करोड़ से बढ़कर 1657.20 करोड़ हो गई और इसे सितंबर 22 तक पूरा कर लिया जाएगा। 

इसके अतिरिक्त सीतामढ़ी-खगड़िया, सीतामढ़ी-जयनगर- नरहिया, गया-दाउदनगर, किशनगंज फ्लाईओवर, फारबिसगंज-जोगबनी, पिपराकोठी-मोतिहारी- रक्सौल अन्य प्रमुख सड़के हैं जिन्हें इस वर्ष पूरा कर लिया जाएगा।

एक अन्य प्रश्न के उत्तर में सहकारिता मंत्री अमित शाह ने बताया कि बिहार की 5,618 कार्यशील पैक्सों का कंप्यूटरीकरण किया जाएगा जिसमें प्रति पैक्स 3 लाख 91 हजार खर्च होंगे। इस व्यय में 60% भारत सरकार और 40% राज्य सरकार वहन करेगी।
श्री शाह ने यह भी बताया कि प्रति 200 पैक्स पर ‘सहयोग केंद्र’ स्थापित किए जाएंगे जो 2027 तक पैक्स को हार्डवेयर सहयोग, अनुरक्षण, प्रशिक्षण और हैंड होल्डिंग प्रदान करेंगे।।

https://youtu.be/P_MU5gk5YkA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network