उपमुख्यमंत्री एवं वित्तमंत्री तारकिशोर प्रसाद सोमवार को लगातार दूसरी बार बिहार का बजट किया पेश

आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 28 फरवरी 2022 : पटना : बिहार के उपमुख्यमंत्री एवं वित्तमंत्री तारकिशोर प्रसाद सोमवार को लगातार दूसरी बार बिहार का बजट पेश किया।  वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए  बजट का आकार 2 लाख 37 हजार 691 करोड़ रुपये का है। बजट में वार्षिक स्कीम के लिए एक लाख करोड़ रुपए का प्रावधान है।वेतन पर 2749.57 करोड़ रुपए, पेश न पर 24252.29 करोड़ रुपए और ब्याज भुगतान पर 6305.03 करोड़ रुपए खर्च अनुमानित है । वित्त मंत्री तारकिशोर प्रसाद ने अपने 96 पेज के   बजट भाषण के दौरान शेरो-शायरी का भी जमकर इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा- मंजिल  यूं ही नहीं मिलती राही को,जुनून सा दिल  में जगाना पड़ता है,पूछा चिड़िया से कि घोंसला कैसा बनता है,वो बोली कि तिनका-तिनका  उठाना पड़ता है। बजट में राजकोषीय घाटा 3.5 फीसदी तक सीमित रखने का लक्ष्य है।  सर्वाधिक शिक्षा के लिए 39 हजार 191 करोड़ की राशि दी गयी। हेल्थ के लिए 16 हजार 134 करोड़, कृषि और आधार भूत संरचना के लिए 29 हजार 749 करोड़, समाज कल्याण के लिए 12375 करोड़ की राशि दी गई है।वित्तीय वर्ष 2022-23 में वार्षिक स्कीम का कुल बजट अनुमान एक लाख करोड़ रुपये है। इस दौरान स्थापना और प्रतिबद्ध व्यय का अनुमान एक लाख 37 हजार 460 करोड़ 94 लाख रुपये है। कुल पूंजीगत व्यय 45 हजार 734 करोड़ 52 लाख रुपये अुनमानित किया गया है। यह कुल व्यय का 19.24 फीसदी है। यह रकम 2021-22 से 41 हजार 231 करोड़ 31 लाख रुपये से 4 हजार 503 करोड़ 21 लाख रुपये ज्यादा है।वित्तीय वर्ष 2022-23 में वार्षिक स्कीम का कुल बजट अनुमान एक लाख करोड़ रुपये है। इस दौरान स्थापना और प्रतिबद्ध व्यय का अनुमान एक लाख 37 हजार 460 करोड़ 94 लाख रुपये है। कुल पूंजीगत व्यय 45 हजार 734 करोड़ 52 लाख रुपये अुनमानित किया गया है। यह कुल व्यय का 19.24 फीसदी है। यह रकम 2021-22 से 41 हजार 231 करोड़ 31 लाख रुपये से 4 हजार 503 करोड़ 21 लाख रुपये ज्यादा है।

उप मुख्य मंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि कोविड-29 के कारण विगत दो वर्षों से राज्य का वित्तीय प्रबंधन एक गंभीर चुनौती का सामना कर नहा है।इस विकट स्थिति में भी सरकार ने अपने कर्मियों का पूरा वेतन-पेंशन ससमय दिया है।उन्होंने कहा- कौन कहता है कि कामयाबी किस्मत तय करती है,इरादों में दम हो तो मंजिल भी झुका देती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network