गड़हनी थाना के रामडिहरा गांव की रात की घटना , मारपीट में जख्मी के भाई को भी आयी चोटें
रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : आरा। भोजपुर जिले गड़हनी थाना क्षेत्र के रामडिहरा गांव में मंगलवार की रात पूर्व के विवाद में दो पक्षों में झड़प हो गयी। इस दौरान जमकर मारपीट हुई। गोली भी चलाई गयी, जिसमें दो भाई जख्मी हो गये। इसमें एक को गोली लगी है, जबकि दूसरा मारपीट में घायल हुआ है। गोली से जख्मी से विक्की कुमार है। उसे जांघ में गोली लगी है। मारपीट में जख्मी उसका भाई राज बहादुर पासवान है। दोनों का इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है।