आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 10 अगस्त 2022 : पटना. बिहार में एक बार फिर से नीतीश कुमार की सरकार बन गई है। नीतीश कुमार ने बुधवार को 8वीं बार राज्य के सीएम पद की शपथ ली। नीतीश के साथ तेजस्वी यादव ने राज्य के डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। डिप्टी सीएम पद की शपथ लेने के बाद तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के पैर छूकर आशीर्वाद लिए। बता दें कि एनडीए से अलग होने के बाद नीतीश ने दूसरी बार महागठबंधन के साथ सरकार बनाई है। इससे पहले उन्होंने 2015 में महागठबंधन के साथ सरकार बनाई थी। लेकिन 2017 में नीतीश गठबंधन से अलग हो गए थे।

राबडी ने कहा- बिहार की जनता के लिए खुशी

वहीं, राबड़ी देवी ने कहा कि आज बिहार की जनता के लिए बहुत बड़ी खुशी की बात है। सभी के लिए खुशी की बात है। बिहार की जनता के लिए यह बहुत अच्छा हुआ है। वहीं, तेजस्वी यादव के बड़े भाई तेज प्रताप ने भी खुशी जाहिर की उन्होंने कहा कि सत्ता में आए हैं काम करने के लिए। उन्होंने कहा कि बिहार के युवाओं के लिए काम करना है। 

चाचा-भतीजे की सरकार

बिहार में एक बार फिर से चाचा (नीतीश कुमार) और भतीजे (तेजस्वी यादव) की सरकार बन गई है। नीतीश कुमार ने 2020 में एनडीए के साथ चुनाव लड़ा था लेकिन 21 महीने बाद उन्होंने खुद को एनडीए से अलग कर लिया और महागठबंधन की सरकार बनाई है। बता दें कि बिहार कि ये सरकार करीब 29 महीने रहेगी। क्योंकि बिहार में 2025 में विधानसभा के चुनाव होने हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network