आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 21 फरवरी 2022 : नवादा।  बिहार सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित नव निर्वाचित मुखिया का एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम का दीप प्रज्जवलित कर नगर भवन, नवादा में शुभारम्भ हुआ। एकदिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम में सर्वप्रथम जिलाधिकारी के द्वारा सभी 182 मुखिया से परिचय, शैक्षणिक योग्यता, पंचायतों की समस्याएं, आदर्श ग्राम हेतु नाम के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त किये। सभी उपस्थित मुखिया को पेपर देकर विस्तृत जानकारी लिखित रूप में प्राप्त की गयी।       जिलाधिकारी ने उपस्थित मुखिया को आज शिक्षक की भांति विभिन्न योजनाओं के संबंध में विस्तृत ढ़ंग से समझाये। उन्होंने कहा कि ईमानदारी सर्वोपरी है। सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को अपने-अपने पंचायतों में पूर्ण ईमानदारी के साथ कार्यान्वयन करें। इससे आपके पंचायत का गुणवत्ता के साथ त्वरित गति से विकास होगा।      

उन्होंने कहा कि प्राप्त जानकारी को अन्य जन प्रतिनिधियों के साथ भी शेयर करना सुनिश्चित करें। प्रधानमंत्री आवास योजना के बारे में उन्होंने कहा कि वंचित लोगों को भी इस योजना का लाभ दिया जायेगा। इसके तहत 81 प्रतिशत व्यक्तियों को निबंधन कराया जा चुका है। मनरेगा योजना से 259 प्रकार के कार्य कराये जा रहे हैं। उन्होंने पौधा रोपण की व्यवस्था के संबंध में कई अहम जानकारी दिये। दूसरे राज्यों की तरह ही मनरेगा में नवाचार करें। जिलाधिकारी ने कहा कि नीति आयोग के द्वारा संचालित सभी योजनाओं को गुणवत्ता और पारदर्शिता के साथ लागू की जा रही है। केन्द्र सरकार के द्वारा देष में 112 जिलों का चयन किया गया जिसमें नवादा भी है। इसके तहत नवादा जिले में उल्लेखनीय कार्य किया जा रहा है।इस अवसर पर श्री यश पाल मीणा जिला पदाधिकारी ने महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में उपस्थित मुखिया को जानकारी दिये। उन्होंने कहा कि जल जीवन हरियाली सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है जिसको जिले में लागू किया गया है। इस योजना के पूर्व जिला में भूमिगत जल का स्तर 35 से 36 फीट नीचे था जो अब 28 से 29 फीट पर आ गया है। मद्य निषेध के संबंध में उन्होंने कहा कि इसे शत्-प्रतिषत जिले में लागू करना है। आपके पंचायत में किसी भी स्थल से शराब का उत्पादन, बिक्री और सेवन की सूचना प्राप्त होती है तो तत्काल सूचित करें कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी। विधि-व्यवस्था कायम रखने में आवश्यक सहयोग की अपेक्षा की गयी। उन्होंने कहा अपने-अपने पंचायतों में सरकारी जमीन की पहचान का सूची बना लें। सभी मुखिया ने बताया कि एक सप्ताह के अन्दर सूची का निर्माण कर अंचलाधिकारी को सुलभ करा दी जायेगी।      

जिलाधिकारी ने कहा कि भूमि विवाद की समस्या के निवारण के लिए प्रत्येक सप्ताह के प्रत्येक शनिवार को थानाध्यक्ष, अंचलाधिकारी और राजस्व अधिकारी के साथ बैठक की जा रही है। इसके अलावे जिले में 23 जनवरी 2022 से 24 फरवरी 2022 तक सभी 187 पंचायतों में भूमि विवाद निवारण  विशेष कैम्प लगाया जा रहा है। जिसमें से अभी तक 400 से अधिक मामलों का निवारण किया गया है। 21 फरवरी 2022 सोमवार के दिन जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा संयुक्त रूप से भूमि विवाद के समस्याओं के निवारण के लिए नवादा समाहरणालय परिसर में विषेष शिविर लगाया जा रहा है।    विकसित बिहार के सात निष्चय के फेज 02 के बारे में विस्तृत जानकारी मुखिया को दी गयी – युवा शक्ति बिहार की प्रगति, सशक्त महिला सक्षम महिला, हर खेत को सिंचाई के लिए पानी, स्वच्छ गाॅव समृद्ध गाॅव, स्वच्छ शहर विकसित शहर, सुलभ सम्पर्कता और सबके लिए स्वास्थ्य सुविधा। इस दूसरे फेज के बारे में जिलाधिकारी के द्वारा विस्तृत ढ़ंग से उपस्थित जन प्रतिनिधियों को जानकारी दी गयी। आज इस कार्यशाला में डिजिटल तरीके से पंचायतों में कार्य करने की लाभ के बारे में जानकारी दी गयी। कम्प्यूटर से कार्य सरल और अल्प समय में गुणवत्ता के साथ किया जा रहा है। आॅनलाईन सेवा के संबंध में भी विभिन्न माध्यमों के बारे में उपस्थित जनप्रतिनिधियों को जानकारी दी गयी। इसके संबंध में बताया गया कि नई तकनीकी के आने से पंचायतों के कार्याें में समय कम लगता है और गुणवत्ता के साथ बिना इंतजार किये कार्य पूर्ण होता है। बिहार सरकार की विभिन्न योजनाओं के संबंध में पावर प्रेजेंटेषन और अधिकारियों के द्वारा विस्तार से समझाया गया। सभी पंचायतों में पुस्तकालय के निर्माण और शुभारम्भ की समीक्षा की गयी। उन्होंने कहा कि सभी पंचायतों में पुस्तकालय का संचालन करायें।    आज बैठक में जल संरक्षण के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी। पीपीटी के माध्यम से भी कल्याणकारी योजनाओं के बारे में उपस्थित जनप्रतिनिधियों को सभी आवश्यक जानकारी दी गयी। आंगनबाड़ी केन्द्रों में जैविक खेती के बारे में गुर सिखाया गया। वर्षा जल के संचय के बारे में विभिन्न विधियों के बारे में जानकारी दी गयी। उन्होंने सभी उपस्थित जन प्रतिनिधि को सद्व्यवहार करने के लिए कई संदेश दिये। उन्होंने कहा कि आदर सम्मान के साथ अधिकारियों एवं आम जनता के साथ व्यवहार करें। अपने-अपने पंचायतों के सभी कार्यक्रमों को ग्राम सभा के माध्यम से पारित करायें। कुल आबादी के 05 प्रतिषत से भी ग्राम सभा का कोरम पूर्ण होता है।      जिलाधिकारी ने कहा कि जिला के मुखिया आठवीं पास से स्नाकोत्तर तक शिक्षा प्राप्त किये हैं। जो मुखिया आठवीं तक पास हैं वे पत्राचार के माध्यम से दसवीं और बारहवीं तक षिक्षा अवश्य प्राप्त कर लें। पार्वती पंचायत के मुखिया से पार्वती पहाड़ी पर बने रामायण युग के राम, सीता, लक्ष्मण के मंदिर के बारे में फिडबैक प्राप्त किया गया। उन्होंने कहा कि यथाशीघ्र इसका सौन्दर्यीकरण कार्य होने जा रहा है इसके लिए मुखिया को आगे आकर गुणवत्ता के साथ कार्य कराने का निर्देश दिया गया।   सभी प्रखंडों के प्रखंड अध्यक्ष के द्वारा क्रमषः जिलाधिकारी महोदय को आकर्षक बुके देकर सम्मानित किये। जिले के मुखिया संघ के अध्यक्ष श्री उदय कुमार ने जिलाधिकारी, अपर समाहत्र्ता, अनुमंडल पदाधिकारी आदि को आकर्षक साॅल देकर सम्मानित किये।      आज इस महत्वाकांक्षी कार्यक्रम में श्री उज्जवल कुमार सिंह अपर समाहत्र्ता, श्री उमेष कुमार भारती अनुमंडल पदाधिकारी नवादा सदर, श्री प्रषांत अभिषेक निदेशक डीआरडीए, श्री सत्येन्द्र प्रसाद डीपीआरओ, सुश्री अंशु कुमारी जिला पंचायती राज पदाधिकारी, मो0 अवुल बरकात अवर निर्वाचन पदाधिकारी रजौली, मनोज कुमार प्रषिक्षक, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी, सभी मुखिया जनप्रतिनिधि आदि उपस्थित थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network