पंजाब में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए 31 मार्च को चुनाव

आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 21 मार्च 2022 : पंजाब : पंजाब में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए 31 मार्च को  चुनाव होने जा रहा है। राज्यसभा चुनाव के लिए 21 मार्च यानी सोमवार को नामांकन फाइल करने की आखिरी तारीख है। ये सभी पांचों सीटें हाल ही में विधानसभा चुनाव में शानदार जीत दर्ज करने वाली आम आदमी पार्टी के हिस्से में जानी तय  हैं। आम आदमी पार्टी की तरफ से राघव चड्ढा, हरभजन सिंह, संदीप पाठक, अशोक मित्तल और संजीव अरोड़ा को उम्मीदवार बनाया है। पंजाब में राज्यसभा सांसद कांग्रेस के प्रताप सिंह बाजवा और शमशेर सिंह दूलो, अकाली दल के सुखदेव सिंह ढींडसा और नरेश गुजराल के अलावा भाजपा के श्वेत मलिक का कार्यकाल खत्म हो रहा है।पंजाब के विधानसभा चुनाव में आप ने 117 में से 92 सीटों पर विजय हासिल की है। इस कारण से राज्यसभा की खाली हो रहीं पांच सीटों पर आप के प्रत्याशियों की जीत होनी तय है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network