कैबिनेट के मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को सुबह 11 बजे पंजाब राजभवन में आयोजित होगा. पंजाब में कल 10 कैबिनेट मंत्री शपथ लेंगे.

आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 18 मार्च 2022 : पंजाब : पंजाब  में आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार बनने के बाद अब मंत्रिमंडल के गठन  और विधानसभाध्यक्ष के निर्वाचन पर सबों की निगाहें टिकी है। पंजाब के कोटकपूरा विधानसभा क्षेत्र के आप विधायक कुलतार सिंह संधवां  स्पीकर हो सकते हैं  वह दूसरी बार विधायक बने हैं. पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार के मंत्री 19 मार्च को शपथग्रहण करेंगे.  मुख्यमंत्री भगवंत मान  की कैबिनेट के मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को सुबह 11 बजे पंजाब राजभवन में आयोजित होगा. पंजाब में कल 10 कैबिनेट मंत्री शपथ लेंगे. जिन 10 विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा, उसमें हरपाल सिंह चीमा, डॉ बलजीत कौर, हरभजन सिंह , डॉ विजय सिंगला का नाम शामिल है. इसके अलावा, गुरमीर सिंह मीत हायर और हरजोत सिंह बैंस भी मंत्री पद की शपथ लेंगे. वहीं, लाल चंद कटारुचक, कुलदीप सिंह धालीवाल, लालजीत सिंह भुल्लर और ब्रम शंकर  भी मंत्री बनेंगे.पंजाब कैबिनेट में मुख्यमंत्री समेत 18 मंत्री हो सकते हैं. शपथ ग्रहण करने के बाद मंत्री अपना पदभार संभालेंगे और दोपहर के समय आप सरकार की पहली कैबिनेट बैठक होगी. पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित गत बुधवार को मान को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई थी. इस बार के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को 117 सदस्यीय विधानसभा में कुल 92 सीटें हासिल हुईं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network