रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : 13 अक्टूबर 2021 : नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद आज यहां उन्हें अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान  में भर्ती कराया गया है।  दो दिन पहले उन्हें बुखार आया था। आज चिकित्सकों की सलाह पर उन्हें भर्ती कराया गया है।  पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की जांच के लिए निदेशक डाक्टर रणदीप गुलेरिया की अध्यक्षता में मेडिकल बोर्ड बना है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनमोहन सिंह फिलहाल राजस्थान से राज्यसभा सदस्य हैं। वह 2004 से 2014 तक देश के प्रधानमंत्री रहे। दो बार उनकी हर्ट बाईपास सर्जरी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network