रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : 12 अक्टूबर 2021 : सासाराम। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी जिला इकाई के कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष आशुतोष सिंह के नेतृत्व में एक बैठक कर बिहार प्रदेश संयोजक के पद पर राणा रणबीर सिंह के मनोनीत होने पर बधाई दिया है। खुशी जाहिर करते हुए एनसीपी कार्यकर्ताओं ने कहा कि नए बिहार प्रदेश संयोजक के नेतृत्व में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी बिहार में मजबूती से आगे बढ़ेगी तथा हर जिले में संगठन मजबूती मिलेगी। मौके पर युवा जिलाध्यक्ष अनिल सिंह, अति पिछड़ा जिलाध्यक्ष जोगिंदर पाल, पंचायती राज जिलाध्यक्ष मृत्युंजय पांडे, किसान प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष संजय दुबे, विमलेश सिंह, परशुराम सिंह, अमीर एकबाल, बंटी पाठक, ऐनुल खान, लता सिन्हा, रामबाबू सिंह सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network