आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 21 मई 2023 : नई दिल्ली। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने जानकारी दी है कि 2 हजार रुपए के नोट बदलने के लिए किसी खास फॉर्म की जरूरत नहीं होगी। इसके लिए पहचान पत्र भी नहीं दिखाना होगा। अगर अपने खाते में पैसे जमा करना हो तो पहले की तरह विड्रॉल फॉर्म भरना होगा।

दरअसल, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने ऐलान किया है कि 30 सितंबर तक 2000 रुपए के नोट को जमा करना होगा। एक बार में 2 हजार के दस नोट को किसी भी बैंक में बदला जा सकता है। अपने अकाउंट में 2 हजार रुपए के कितने भी नोटों को जमा किया जा सकता है। 23 मई से 30 सितंबर 2000 रुपए के नोट को बदला जा सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network