जिले के सातों विधानसभा सीटों का परिणाम आ चुका है, जिनमें पुरे सीटों पर महागठबंधन ने अपना परचम लहरा कर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है।अधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चेनारी विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी मुरारी प्रसाद गौतम ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी जेडीयु के ललन पासवान को 18003 मतों से पराजित किया है। उधर काराकाट विधानसभा से भाकपा(माले) प्रत्याशी अरुण सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी जदयू के राजेश्वर राज को 18189 मतों से पराजित कर दिया है।इसके अलावा सासाराम विधानसभा क्षेत्र से राजद प्रत्याशी राजेश कुमार गुप्ता ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी जदयू के अशोक कुमार सिंह को 26204 मतों से पराजित किया है।इधर दिनारा विधानसभा क्षेत्र से राजद प्रत्याशी विजय कुमार मंडल अपने निकटतम प्रतिद्वंदी लोजपा के राजेन्द्र सिंह को 8228 मतों के अंतर से पराजित कर दिया है।वहीं डेहरी विधानसभा सीट से राजद के फतेहबहादूर सिंह ने निकटतम प्रतिद्वंदी सत्यनारायण सिंह को 464 मतों से पराजित किया है, लेकिन परिणाम से असंतुष्ट भाजपा उम्मीदवार ने रीकाउन्ट का आवेदन दिया है।नोखा विधानसभा से राजद प्रत्याशी अनीता देवी ने जदयू के नागेन्द्र चंद्रवशी को 16729 मतों से परास्त की है।शाहाबाद का एकमात्र कुर्मी बहुल करगहर विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार संतोष कुमार मिश्रा ने जदयू के पूर्व विधायक वशिष्ठ सिंह को 4476 मतों से पराजित कर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network