नोखा। नोखा विधानसभा सीट पर मतदान पहले चरण में ही होना है। यहां 28 अक्तूबर को मतदान होगा। इस बीच सभी दलों के नेता अपने-अपने प्रत्याशियों को जीत दिलाने के लिए जमकर जनसभाएं कर रहे हैं।

कौन-कौन से प्रत्याशी हैं मैदान में?

नोखा विधानसभा सीट पर इस बार मुख्य टक्कर जदयू के नागेन्द्र चंद्रवंशी और राजद के अनिता देवी के बीच बताई जा रही है। इसके अलावा लोजपा के डॉ कबीर कृष्ण और जनतांत्रिक विकास पार्टी के द्वारा समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी आरती देवी भी मैदान में हैं। इस सीट पर राजद के मौजूदा विधायक अनिता देवी 2015 के विधानसभा चुनाव में चुनकर विधानसभा पहुंची थी।

क्या है वोटर और वोटिंग का समीकरण?

इस विधानसभा में कुल 3.42 लाख वोटर हैं। जिसमें 1.78 लाख यानि 52.09 प्रतिशत पुरुष और 1.63 लाख मतलब 47.64 प्रतिशत महिला वोटर हैं। यहां पिछले विधानसभा चुनाव में कुल 53.27 प्रतिशत वोटिंग हई थी। इस सीट पर सबसे ज्यादा 58.72 प्रतिशत वोटिंग 1995 में हुई थी।

क्या है जातीय समीकरण ?

इसके अलावा जातीय समीकरण की बात करें तो नोनिया और मुस्लिम इस सीट पर निर्णायक की भूमिका में बताए जा रहे हैं। जबकि ब्राह्मणऔर यादव भी ठीक-ठाक संख्या में हैं।

क्या रहा है नोखा विधानसभा सीट का इतिहास?

2015 के नतीजें: पिछले विधानसभा चुनाव में राजद के अनिता देवी ने भाजपा के रामेश्वर प्रसाद चौरसिया को 25,612 वोटों के भारी अंतर से हरा दिया था। अनिता देवी 2015 में इस विधानसभा से विधायक चुनी गई थी।

इस सीट पर अबतक कुल 16 बार विधानसभा का चुनाव हो चुका है। इनमें से सबसे ज़्यादा 4 बार भाजपा के प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है। इसके अलावा 2 बार प्रजा सोशलिस्ट पार्टी, दो -दो बार राजद और कांग्रेस के प्रत्याशी भी विधायक रह चुके हैं। पिछली बार चुनाव हारने वाले भाजपा प्रत्याशी रामेश्वर प्रसाद यहां से चार बार विधायक रह चुके हैं।

तीन चरणों में होना है चुनाव, 10 नवंबर को आएंगे नतीजे

बिहार में इस बार कुल तीन चरणों में चुनाव होना है। पहले चरण का मतदान 28 अक्टूबर, दूसरे चरण का मतदान 3 नवंबर और तीसरे एवं आखिरी चरण का चुनाव 7 नवंबर को होना है। पहले चरण का चुनाव नजदीक है और प्रचार-प्रसार भी तेजी पर है। पहले चरण में कुल 71 विधानसभा सीटों पर चुनाव होना है। इन सभी सीटों के लिए तमाम पार्टियों के बड़े से लेकर छोटे नेता तक जमकर रैलियां और जनसभाएं कर रहे हैं। सभी चरणों के चुनाव के बाद 10 नवंबर को चुनाव के नतीजे भी घोषित कर दिए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network